Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जामताड़ा में छिनैती कर भाग रहे बदमाशों ने पूर्व मुखिया सहित दो को मारी गोली, हालत नाजुक
    Top Story

    जामताड़ा में छिनैती कर भाग रहे बदमाशों ने पूर्व मुखिया सहित दो को मारी गोली, हालत नाजुक

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 16, 2024Updated:July 16, 2024No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जामताड़ा। जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शकलपुर मोड के पास मदन कट्टा जाने वाले मुख्य सड़क पर छिनैती कर भाग रहे बाइक सवार अपराधियों ने मंगलवार सुबह पांच बजे पूर्व मुखिया समेत दो लोगों को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये।

    जानकारी के मुताबिक हावड़ा-मोकामा ट्रेन से एक यात्री जामताड़ा के मदनकट्टा स्टेशन पर उतरा। इसी वक्त बाइक सवार बदमाश उसके सामान को छीनकर भागने लगे। यात्री के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लोगों के जुटते देख अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान दो लोगों को गोली लग गयी। आनन फानन में दोनों को जामताड़ा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया। दोनों की स्थिति अब भी चिंताजनक बतायी जा रही है।

    घायलों की पहचान देवघर मदन कट्टा निवासी पूर्व मुखिया संजय गुप्ता और हराधन मुर्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आपराधियों की धर-पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया है और जल्द ही वे पकड़े जाएंगे। घटनास्थल से दो गोली भी बरामद हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजोगबनी से सिलीगुड़ी चलने वाली ट्रेन 20 जुलाई तक रद्द
    Next Article नेपाल में नदी में गिरी दो बसों के 65 यात्रियों में से 11 के शव बरामद
    shivam kumar

      Related Posts

      डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि

      July 27, 2025

      सरकार कर रही तुष्टीकरण, विशेष समुदाय के दबाव में हुई राजेश की गिरफ्तारी : विधायक

      July 27, 2025

      आईजी के निर्देश पर रामगढ़ थाना प्रभारी हुए लाइन क्लोज, ओडी पदाधिकारी सस्पेंड

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, कई लोगों की मौत और घायल होने की आशंका
      • नेपाल और चीन के बीच सबसे बड़े व्यापारिक मार्ग पर पुल का पुनर्निर्माण शुरू, बाढ़ से हो गया था क्षतिग्रस्त
      • सलमान को याद आई पिता सलीम खान की सीख, बोले–’काश मैंने ये बात पहले सुनी होती’
      • मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय के नवनिर्मित गंगा गैलरी, पाटली गैलरी एवं प्रेक्षा गृह का किया उद्घाटन
      • नवादा में दो मंदिरों की मूर्तियां खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version