Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बालू की कालाबाजारी कर अघोषित लगान वसूल रही सरकार: बाबूलाल
    Top Story

    बालू की कालाबाजारी कर अघोषित लगान वसूल रही सरकार: बाबूलाल

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि बालू की कालाबाजारी कर झारखंड सरकार जनता से अघोषित लगान वसूल रही है। झारखंड के बालू पर मुंबई-दिल्ली के ठेकेदारों का आधिपत्य स्थापित हो चुका है। अपने गांव-घर के आसपास बहने वाली नदियों के बालू को ग्रामीण टकटकी लगाये देख रहे हैं। मरांडी ने आरोप लगाया कि सारा बालू बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ जैसे पड़ोसी राज्यों में चला जा रहा है। मरांडी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि नीचे से लेकर उपर तक कमीशन खाने वालों की लालच की वजह से स्थिति इतनी विकराल हो चुकी है कि आम जनता अपने सपनों का घर बनाने के लिए भी बालू खरीदने में सक्षम नहीं है। आसमान छूती कीमतों की वजह से बालू आम जनता की पहुंच से बाहर निकल चुका है।

    उन्होंने कहा कि ये स्थिति जल्द ही बदलेगी। बीजेपी की सरकार बनते ही राज्य के सभी बालू घाटों को माफियाओं और बाहरी ठेकेदारों के चंगुल से मुक्त करा के स्थानीय लोगों को सौंपा जायेगा। वहीं, मरांडी ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि हेमंत सरकार शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। कहा, इन्हें केवल सत्ता से मतलब और सरोकार है। मरांडी ने आगे कहा, इस बात में कोई संदेह नहीं बचा है कि वर्तमान सरकार सिर्फ सत्ताधारियों की है। इनको सिर्फ सत्ता पर विराजमान रहने से मतलब है। इनके लिए शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों की कमी से, शिक्षकों की नियुक्ति से कोई मतलब नहीं है। आठ महीने से इतिहास विषय के 28 लेक्चरों को अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। वह आज भी सरकार से अपने अधिकारों की भीख मांगने को विवश हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल-भारत सीमा विवाद कूटनयिक तरीके से सुलझाना ओली सरकार की प्राथमिकताः देउवा
    Next Article झारखंड में ऐसा कानून बने कि घुसपैठिये आदिवासी बेटियों से शादी नहीं कर सकें : हिमंत विस्वा सरमा
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version