Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड की जनता भाजपा को पूरी तरह से डिस्चार्ज करके ही दम लेगी: सुप्रियो
    झारखंड

    झारखंड की जनता भाजपा को पूरी तरह से डिस्चार्ज करके ही दम लेगी: सुप्रियो

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -लोकसभा चुनाव में मुंह की खाने के बाद भाजपा में बेचैनी और बौखलाहट है
    रांची। झामुमो ने भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंत विस्व सरमा को आड़े हाथ लिया। मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यालय में कहा कि हिमंत जी आज फिर आये हैं। वे यहां पर रिचार्ज होने आये हैं। लोकसभा चुनाव में ये लोग डिस्चार्ज हो गये। फिर उपचुनाव में डिस्चार्ज हुए, इसलिए ये लोग यहां पर रिचार्ज होने आ रहे हैं। समाज और जाति को बांटने आ रहे हैं। अगले चुनाव में झारखंड की जनता इन्हें पूरी तरह से डिस्चार्ज करके ही दम लेगी। वैसे भी हिमंत का काम ही है समाज में जहर घोलना। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मुंह की खाने के बाद भाजपा में बेचैनी और बौखलाहट है। 20 जुलाई को प्रभात तारा मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री समेत अन्य केंद्रीय भाजपा नेताओं का आगमन होने जा रहा है। महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू कश्मीर का स्पष्ट संदेश इन्हें मिल चुका है। झारखंड में इन लोगों को फीडबैक मिलना शुरू हो गया है। इसलिए इनमें बेचैनी है। लेकिन यहां कुछ भी कर लें, झारखंड से इनका विधानसभा चुनाव में सफाया तय है। झारखंड की जनता अब नफरत को सहन नहीं करेगी। चाहे जिसे जितना जहर घोलना है, घोल ले।

    सीएए और एनआरसी पर कुछ नहीं बोलते
    उन्होंने कहा कि हिमंत को असम में बाढ़ की स्थिति नहीं दिख रही है, जहां पर 180 से अधिक लोग मारे गये। कई हजार लोग बेघर हो गये। यहां पर सदियों से लोग बसे हैं। आपसी सौहार्द्र कायम है। भातृत्व कायम है। इनके खिलाफ इन्हें बोलने के लिए लाया गया है। मगर यह झारखंड है। यह असम नहीं है। उनसे पूछना चाहिए कि असम में एनआरसी कहां गया। एनआरसी में वहां की बड़ी संख्या में जो हिंदू संप्रदाय के लोग हैं, उनका नाम रजिस्टर में नहीं चढ़ा। वे सीएए और एनआरसी पर कुछ नहीं बोलते हैं, कहां गये ये दोनों मुद्दे, क्या हुआ इन मुद्दों का। इस पर वे क्यों नहीं कुछ बोलते हैं। जिस बंगाल की सीट से जीत कर एक सांसद केंद्रीय मंत्री बने हैं, वहां जाकर जरा कुछ क्यों नहीं बोलते हैं। सुप्रियो ने कहा कि यहां उन्हें नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने के लिए बुलाया गया है। हिमंत जी यहां नफरत का बीज न बोयें, जरा असम को जाकर देखें। सरकारी सुविधा का इस्तेमाल समाज को बांटने के लिए न हो। यहां पर एमएसपी (मतदाता समर्थन पत्र) खोजने के लिए आ रहे हैं। किसी के आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं है। वैसे भी ये लोग केंद्रीय मंत्री और किसी राज्य के सीएम हैं, इसलिए प्रोटोकॉल के तहत हमें उन्हें सरकारी सुरक्षा और सुविधा करानी ही है। लेकिन सरकारी सुविधा का उपयोग समाज को बांटने के लिए न किया जाये।

    बाबूलाल को फील्ड में जाने की हिम्मत नहीं, हर दिन चार से पांच ट्वीट कर रहे
    सुप्रियो ने कहा कि बाबूलाल आजकल हर दिन चार से पांच ट्वीट कर रहे हैं। दरअसल इनके पास अब फील्ड में जाने की हिम्मत नहीं रही। इसलिए बंद कमरे से नया काम शुरू कर दिये हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघुसपैठ और मणिपुर हिंसा रोकने में असफल रहे गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दें : कांग्रेस
    Next Article रांची के मैक्लुस्कीगंज में बदमाशों ने दो मजदूरों को पीटा, की फायरिंग
    shivam kumar

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version