Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लुटेरे ने झाड़ी में छिपे तमंचे से पुलिस पर चलाई गोली, मुठभेड़ में हुआ घायल
    राज्य

    लुटेरे ने झाड़ी में छिपे तमंचे से पुलिस पर चलाई गोली, मुठभेड़ में हुआ घायल

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद। जनपद के वसुंधरा क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट करने वाले बदमाश ने गुरुवार की रात में झाड़ी में छुपा तमंचा निकाल कर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर उसे दबोच लिया। बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, छह हजार की नकदी व एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। बदमाश का एक अन्य साथी फरार हो गया।

    एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती 5 जुलाई को वसुंधरा इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो लुटेराें ने एक महिला के साथ लूटपाट की और फरार हो गए थे। घटना में महिला घायल हो गई थी। वारदात के बाद से पुलिस लुटेराें की तलाश कर रही थी। गुरुवार के देर रात थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम मुखबिर व सीसीटीवी फुटेज की मदद से प्राप्त जानकारी पर लाल रंग की अपाचे मोटर साइकिल की चेकिंग कर रही थी। तभी दो युवक लाल रंग की अपाचे मोटर साइकिल पर आये और पुलिस को देखकर तेजी से पीछे मोड़कर वापस भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया व एक आरोपी शादाब को हिण्डन पुल कनावनी से मोटर साइकिल सहित पकड़ लिया। इस बीच उसका साथी सलमान भाग निकला। पकड़े गए शादाब से पूछताछ की गई तो उसने लूट की घटना के सम्बन्ध में बताया कि कुछ दिन पहले सेक्टर-03 वसुन्धरा में एक महिला से रोड पर टहलते हुए चेन लूटी थी। इसके अलावा भी थाना इन्दिरापुरम की अन्य घटनाओं को भी स्वीकार किया।

    एसीपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में उसने अपने पास तमंचा लूट के दिन अपने पास होना बताया, जिसे हिण्डन बैराज के पास झाड़ियों में छिपाना बताया। जिसकी निशानदेही पर थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम तमंचे की बरामदगी के लिए हिण्डन बैराज पहुंची तो आरोपी ने गाड़ी रुकवाकर आगे–आगे चलकर झाड़ी की तरफ इशारा कर अचानक झाड़ी से छिपा कर रखे एक तमंचा निकाला और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही की और लुटेरे शादाब के पैर में गोली जा लगी। घायल अवस्था में उपचार के लिए उसे अस्पताल भिजवाया गया।

    उन्होंने बताया कि शादाब बंजारा चौक वीर अब्दुल हमीद कालोनी डबल टंकी थाना विजय नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, अपहरण समेत आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने पुलिस को बताया कि उसका फरार साथी वीर अब्दुल हमीद कालोनी में रहने वाला सलमान है। उसके साथ मिलकर

    कई लूट व अन्य आपराधिक वारदाताें काे अंजाम दे चुका है। पुलिस की टीमें फरार सलमान की तलाश में जुट गई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकानपुर में 44 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित
    Next Article नारी शक्ति से जल शक्ति कार्यक्रम में पहुंचे केन्द्रीय कृषि मंत्री का स्वागत
    shivam kumar

      Related Posts

      खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत, 20 जून तक गिरफ्तारी पर रोक

      June 9, 2026

      किशनगंज में पुलिस का महा-अभियान: एक हफ्ते में 47 अपराधी गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद

      June 9, 2026

      टीएमसी में टूट की अटकलें तेज, भूपेंद्र यादव के आवास पर पहुंचे सुखेंदु शेखर सहित 14 सांसद

      June 8, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भगवान बिरसा मुंडा का धर्म-परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष और आदिवासी गौरव के प्रति उनका समर्पण प्रेरणा का स्रोत : अमित शाह
      • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
      • खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत, 20 जून तक गिरफ्तारी पर रोक
      • धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई
      • किशनगंज में पुलिस का महा-अभियान: एक हफ्ते में 47 अपराधी गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version