Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने बड़कागांव की घटना की जांच कर डीजीपी को सौंपी रिपोर्ट
    Top Story

    बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने बड़कागांव की घटना की जांच कर डीजीपी को सौंपी रिपोर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -घटना में संलिप्त पदाधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग
    रांची। झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी की अध्यक्षता में बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल 17 जुलाई को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के महूदी में जिला प्रशासन और हिंदुओं के बीच हुई झड़प की घटना की जांच करने पहुंचा था। घटना की जांच के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के डीजीपी से मुलाकात कर उन्हें अपनी रिपोर्ट सौंपी है। डीजीपी से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बताया कि महूदी गांव में पिछले 40 वर्षों से रामनवमी का जुलूस निकालने नहीं दिया गया है।

    इस मामले में वर्ष 2019 में उपायुक्त की अध्यक्षता में हिंदुओं एवं मुस्लिमों के साथ हुई वार्ता में रामनवमी झंडा के जुलूस के बदले तिरंगा झंडा निकालने पर सहमति बनी, वहीं इस बात का आश्वासन भी दिया गया कि अगले वर्ष से रामनवमी का जुलूस निकालने की अनुमति दे दी जायेगी। लेकिन कोविड के कारण जुलूस नहीं निकाला गया। उसके बाद से जब भी हिंदुओं ने रामनवमी का जुलूस निकालने का लाइसेंस मांगा, तो जिला प्रशासन की तरफ से टाला गया। इस वर्ष भी महावीर झंडा हिंदुओं के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया, लेकिन झंडा वापसी के समय जिला के सीओ, एसडीपीओ एवं एसडीएम ने झंडा को वापस नहीं जाने दिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। महावीरी झंडा की वापसी के लिए ग्रामीण शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे। इसी दौरान जिला प्रशासन ने मुहर्रम जुलूस को हिंदू क्षेत्र से पार कराने के लिए धरना दे रहे हिंदुओं पर लाठी चार्ज किया, जिससे कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गये। साथ ही कई बेकसूर हिंदुओं के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया और गिरफ्तारी की गयी। उन्होंने कहा कि जो काम आज तक के इतिहास में मुगल और अंग्रेजों ने नहीं किया, वो आज जेएमएम, कांग्रेस और राजद की सरकार ने कर दिया है। भारत आजाद है और यहां हर किसी को अपने अनुसार जीने का अधिकार है। राज्य सरकार की यह तुष्टीकरण की राजनीति चलने नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जब से झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और राजद की सरकार आयी है, तब से एक विशेष समुदाय को अपने राजनीतिक हित साधने के लिए और वोट की राजनीति करने के लिए तुष्टीकरण कर रही है, जिसका दुष्परिणाम यह है कि राज्य की शांति व्यवस्था और आम लोगों के जान माल का नुकसान हो रहा है। वहीं हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल ने कहा कि हजारीबाग के कई क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के द्वारा कई घटनाओं को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि यज्ञ यात्रा के दौरान मुसलमानों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। उनके साथ मारपीट की। इस मामले पर एफआइआर भी दर्ज की गयी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक राजनीतिक जुलूस पर भी मुसलमानों के द्वारा हमला किया गया, लेकिन उस पर भी आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी।

    भाजपा प्रतिनिधिमंडल की मांग है कि महूदी के हिंदू पक्ष को रामनवमी का जुलूस निकालने का लाइसेंस अविलंब दिया जाये। महूदी घटना में संलिप्त सीओ, एसडीपीओ, एसडीएम को अविलंब बर्खास्त किया जाये। आंदोलन के क्रम में हुए मुकदमों को वापस लिया जाये। पाकुड़ के तारानगर, इलाही बस्ती में विशेष समुदाय द्वारा हिंदुओं के घर में तोड़ फोड़ की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये। पाकुड़ जिला के गोपीनाथपुर गांव में हुई घटना में सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये। फिलिस्तीन झंडा दिखाने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो। प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल, भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही, राजमहल विधायक अनंत ओझा, जमुआ विधायक केदार हाजरा, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया सिमरिया विधायक किशुन दास उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगृह मंत्री अमित शाह से किन दागी नेताओं को मिलवाया जायेगा स्पष्ट कर दे भाजपा: सुप्रियो भट्टाचार्य
    Next Article 21 सूत्री मांगों को लेकर होम गार्ड जवानों ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन
    shivam kumar

      Related Posts

      भगवान बिरसा मुंडा का धर्म-परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष और आदिवासी गौरव के प्रति उनका समर्पण प्रेरणा का स्रोत : अमित शाह

      June 9, 2026

      राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

      June 9, 2026

      धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई

      June 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार के 12 साल पूरे: भाजपा मुख्यालय में लगी ‘विकसित भारत’ प्रदर्शनी, 2047 विजन पर फोकस
      • भगवान बिरसा मुंडा का धर्म-परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष और आदिवासी गौरव के प्रति उनका समर्पण प्रेरणा का स्रोत : अमित शाह
      • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
      • खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत, 20 जून तक गिरफ्तारी पर रोक
      • धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version