Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 21 जुलाईः  कोलकाता की धड़कन है भारत का पहला स्टार ‘थियेटर’
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 21 जुलाईः  कोलकाता की धड़कन है भारत का पहला स्टार ‘थियेटर’

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 21 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। कोलकाता में नाटकों के मंचन के लिए इस तारीख का खास महत्व है। कोलकाता में 21 जुलाई, 1883 को स्टार थियेटर की शुरुआत हुई और नाटक दक्ष यज्ञ का मंचन किया गया। इस थियेटर को कोलकाता की धड़कन कहा जाता है। दक्ष यज्ञ को गिरीश चंद्र घोष ने लिखा था और उन्होंने ही इसमें मुख्य किरदार निभाया था।

    इस थियेटर को गिरीश चंद्र घोष, बिनोदिनी दासी, अमृतलाल बसु और कई अन्य लोगों ने मिलकर खोला था। कहा जाता है कि पहले इस थियेटर का नाम बिनोदिनी दासी के नाम पर बिनोदिनी रखा जाना था, लेकिन उस समय महिलाओं के लिए अभिनय एक सभ्य पेशा नहीं माना जाता था, इसलिए थियेटर का नाम स्टार कर दिया गया। स्टार थियेटर शुरू करने के लिए जरूरी पैसा गुरुमुख रॉय ने दिया था। हालांकि बाद में किन्हीं वजहों से गुरुमुख रॉय ने 11 हजार रुपये में इसे बेच दिया। 1883 से 1887 तक स्टार थियेटर में कुल 20 नाटकों का मंचन किया गया।

    1888 में थियेटर को इसकी वर्तमान जगह बिधान सारणी में शिफ्ट किया गया। इस थियेटर ने कई नामी शख्सियतों को अपना मंच दिया। इनमें अमृतलाल मित्र, अमृता मुखर्जी, सरजू देवी, शिशिर कुमार भादुरी, सौमित्र चटर्जी, उत्तम कुमार और गीता डे जैसे कई नाम शामिल हैं। 1898 में स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता का परिचय कराने के लिए इसी थियेटर में एक जनसभा बुलाई थी। इस मौके पर श्रीरामकृष्ण परमहंस और रबीन्द्रनाथ टैगोर भी दर्शकों के बीच मौजूद थे। भारत में जब फिल्मों की शुरुआत हुई, तब हीरालाल सेन की फिल्म को भी इसी थियेटर में दिखाया गया था। 1931 में इस थियेटर में मन्मथ रॉय के नाटक कारागार का मंचन हुआ था। इस थियेटर में किसी नाटक का यह आखिरी मंचन था। फिलहाल इसे सिनेमा हॉल में बदल दिया गया है। अब कभी-कभार नाटकों का मंचन होता है। इस थियेटर का ध्वनि विज्ञान प्रसिद्ध है। इसके अंदरूनी भागों का आधुनिकीकरण किया गया है, लेकिन इसका अग्रभाग अभी भी धरोहर बना हुआ है। पर्यटक अपनी गाड़ियों को इसके भूमिगत स्थान पर पार्क कर सकते हैं। ट्रामकार और उनके ट्रैक इस धरोहर का आकर्षण बढ़ाते हैं। सन् 2012 में व्यवसायीकरण को रोकने के उद्देश्य से स्टार थियेटर को नागरिक स्वामित्व में वापस स्थापित कर दिया गया था।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1884: लॉर्ड्स के मैदान पर पहला टेस्ट खेला गया।

    1888: ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और ट्यूब तैयार किए, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी।

    1904: तेरह साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4607 किलोमीटर लंबी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा।

    1940: सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।

    1960: श्रीलंका (तब सीलोन) में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

    1962: भारत-चीन के बीच सीमा पर युद्ध।

    1963: काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।

    1977: नीलम संजीव रेड्डी भारत के राष्ट्रपति चुने गए।

    1983: रूस के वोस्टोक स्टेशन पर तापमान माइनस 89.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। धरती के किसी हिस्से पर ये अब तक का सबसे कम तापमान है।

    1988: भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण।

    1969ः अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग एवं एडविन एल्ड्रिन चंद्रमा पर उतरे।

    2004ः संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फिलिस्तीनी क्षेत्रों से इजराइल को बाड़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।

    2007ः वांशिगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका ने परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया।

    2007: प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

    2008ः नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

    2011: नासा का ऑर्बिटर अटलांटिस धरती पर वापस लौटा। इसी के साथ अमेरिका ने 135 मिशन के बाद स्पेस शटल प्रोग्राम को बंद कर दिया।

    2013: बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।

     

    जन्म

    1899ः अमेरिकी उपन्यासकार और पत्रकार अर्नेस्ट हेमिंग्वे।

    1910ः डेनमार्क के डेमोक्रेट्स नेता विगगो कैंपमैन।

    1930: हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार आनंद बख्शी।

    1947ः प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान।

     

    निधन

    1906ः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी।

    1995ः भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार सज्जाद हुसैन।

    2001ः प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन।

    2020ः भारतीय जनता पार्टी के नेता लालजी टंडन।

     

    महत्वपूर्ण दिवस

    -गुरु पूर्णिमा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleन्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने प्रधानमंत्री मोदी से की बातचीत
    Next Article रांची में अमित शाह की सुरक्षा में चूक, दो हिरासत में
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version