Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»बजट में नई कर व्‍यवस्‍था को आकर्षक बनाने का ऐलान, टैक्‍सपेयर्स को 17,500 रुपये तक का होगा फायदा
    बिजनेस

    बजट में नई कर व्‍यवस्‍था को आकर्षक बनाने का ऐलान, टैक्‍सपेयर्स को 17,500 रुपये तक का होगा फायदा

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2024-25 में नई कर व्यवस्था को और आकर्षक बनाने का ऐलान किया। उन्हाेंने संसद में बजट पेश करते हुए नई कर व्यवस्था को चुनने वाले वेतनभोगी वर्ग और पेंशनभोगियों को कर राहत प्रदान करने के लिए कई आकर्षक लाभों की घोषणा की। इससे करीब 4 करोड़ वेतनभोगी व्यक्तियों और पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा। सीतारमण ने ‘आयकर अधिनियम 1961’ की व्यापक समीक्षा करने का ऐलान किया है।

    सीतारमण ने चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 के बजट में वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए मानक कटौती को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने का प्रस्ताव किया है। इसके अलावा नई कर व्यवस्था के तहत पेंशनभोगियों के लिए पारिवारिक पेंशन पर कटौती को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का प्रस्ताव रखा है। इन दोनों बदलावों से टैक्सपेयर्स को 17,500 रुपये तक का फायदा मिलेगा। हालांकि, वित्‍त मंत्री ने पुरानी कर व्‍यवस्‍था में कोई बदलाव नहीं किया है।

    सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024-25 में नई कर व्यवस्था में कर दर संरचना (टैक्‍स स्‍लैब) को संशोधित करने का प्रस्ताव किया, जो इस प्रकार है:-

    नई कर व्यवस्था के तहत 0 से 3 लाख रुपये तक की इनकम पर टैक्स शून्य , 3 से 7 लाख रुपये तक की आय पर 5 फीसदी, 7 से 10 लाख रुपये तक की इनकम पर 10 फीसदी, 10 से 12 लाख रुपये तक की आय पर 15 फीसदी, 12 से 15 लाख रुपये तक की इनकम पर 20 फीसदी और 15 लाख से अधिक की इनकम पर 30 फीसदी की दर से अब टैक्‍स लगेगा। उन्हाेंने आयकर अधिनियम 1961 की व्यापक समीक्षा करने का ऐलान किया गया है। इससे टैक्स संबंधी विवाद और मुकदमेबाजी कम होगी, जिसे 6 महीने में पूरा करने का प्रस्ताव है।

    इनकम टैक्‍स एक्‍सपर्ट अमित रंजन ने हिन्‍दुस्‍थान समाचार से बातचीत में कहा कि वित्‍त मंत्री का नई कर व्यवस्था को आकर्षक बनाने की घोषणा करना और पुरानी कर व्‍यवस्‍था में कोई बदलाव नहीं करने का मकसद पुरानी व्‍यवस्‍था को धीरे-धीरे खत्‍म करना है। अमित रंजन ने कहा कि नई कर व्‍यवस्‍था में मानक कटौती 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने की घोषणा की गई है। इस कटौती से वेतनभोगी कर्मचारी 17,500 रुपये तक की बचत कर सकेंगे। नई कर व्‍यस्‍था के तहत अब 3 लाख से 7 लाख रुपये की इनकम पर 5 फीसदी के हिसाब से टैक्स देना होगा, जो पहले 6 लाख रुपये तक था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबजट से शेयर बाजार को झटका, बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी का रुख
    Next Article दीपिका पादुकोण स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ का फायर सीन थिएटर और सोशल मीडिया पर हुआ पॉपुलर
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सोना और चांदी की घटी चमक

      June 11, 2026

      शुरुआती कारोबार में रिकवरी के मूड में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में निचले स्तर से सुधार

      June 11, 2026

      ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

      June 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
      • तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा
      • मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू
      • कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
      • प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version