Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»नए शो ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ की हुई घोषणा, जारी किया दिलचस्प प्रोमो
    मनोरंजन

    नए शो ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ की हुई घोषणा, जारी किया दिलचस्प प्रोमो

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    स्टार प्लस दर्शकों को कई तरह की भावनाओं से रूबरू कराने वाले रोचक और दिलचस्प कंटेंट के लिए जाना जाता है। स्टार प्लस के पास शो की एक शानदार लाइनअप है, जिसका मक्सद मनोरंजन करना और सशक्त बनाना भी है। इन शोज में अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, माटी से बंधी डोर, झनक, दिल को तुमसे प्यार हुआ और ये है चाहतें शामिल हैं। वे फैमिली ड्रामा और रोमांस पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद और स्वीकार करते हैं।

    स्टार प्लस ने एक नए क्षेत्र में कदम रखा है और दर्शकों के लिए अपना नया शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी लेकर आया है, जिसमें श्रीतमा मित्रा (एडवोकेट अंजलि अवस्थी) और अंकित रायजादा (अमन सिंह राजपूत) लीड रोल में हैं। बता दें कि इस शो को ब्लूज़ प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। शो की घोषणा के साथ ही मेकर्स ने एडवोकेट अंजलि अवस्थी का पहला दिलचस्प प्रोमो रिलीज किया है। दिल्ली के बैकड्रॉप पर आधारित इस प्रोमो में एडवोकेट अंजलि अवस्थी की यात्रा दिखाई गई है, जो कानून में उत्कृष्टता हासिल करना चाहती है, लेकिन रास्ते में उसे कई चुनौतियों और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

    प्रोमो में अंजलि के साहसी पक्ष और अपने परिवार की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए अन्याय के खिलाफ उसकी लड़ाई को भी दिखाया गया है। एडवोकेट अंजलि अवस्थी एक मजबूत और निडर किरदार है जो अपनी प्रतिभा के लिए पहचान चाहती है। यह निश्चित रूप से दर्शकों को उसके उद्देश्य ‘कमज़ोर के लिए न्याय’ का समर्थन करने के लिए प्रेरित करेगा।

    अपने बदनाम पिता की इज्जत वापस लाने के मिशन में स्ट्रगलिंग वकील अंजलि अवस्थी कानून के मैदान में एक जीनियस बन जाती हैं। अपने पहले केस में ही वो एक भ्रष्ट और प्रभावशाली वकील से टकराती हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि एडवोकेट अंजलि अवस्थी कैसे कानून के मैदान में अपना रास्ता बनाती हैं और अपने परिवार की इज्जत वापस लाती हैं। ब्लूज़ प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस, एडवोकेट अंजलि अवस्थी 8 अगस्त से रात 8:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशर्मिन सहगल ने बतौर आर्टिस्ट साबित किया अपना हुनर कहा ‘मैं हमेशा आभारी रहूंगी’
    Next Article ड्रग स्मगलर्स के संगठन सिनालोआ कार्टेल पर अमेरिकी प्रहार, दुनियाभर में कुख्यात इस्माइल एल मेयो और लोपेज गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version