Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड विधानसभा के अंदर और बाहर गूंजा रोजगार का मुद्दा
    Top Story

    झारखंड विधानसभा के अंदर और बाहर गूंजा रोजगार का मुद्दा

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 30, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार काे सत्र शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने रोजगार मुद्दे को लेकर सदन के बाहर बैनर-तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही सदन के अंदर भी रोजगार मुद्दे को लेकर हंगामा किया। भाजपा विधायकों ने हेमंत सोरेन सरकार को पांच लाख युवाओं को नौकरी देने के वादे को लेकर घेरा। भाजपा विधायकों ने कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनावी भाषण में कहा था कि पांच लाख नौकरी देंगे। साढ़े चार हो गये, इस वादे का क्या हुआ। आंगनबाड़ी सेविका सहाय के रसोइयां परमानेंट क्यों नहीं हुए, इसका जवाब हेमंत सोरेन दें।

    राज्य के कर्मचारी हड़ताल पर और यहां विधानसभा चल रहा है, इससे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति क्या होगी : अमर बाउरी
    नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि सरकार को झारखंड की कोई चिंता नहीं है। सिर्फ वह अपनी दृष्टिगत कारणों से राजनीति को मजबूत करने में लगी हुई है। राज्य के सारे कर्मचारी हड़ताल पर हैं और विधानसभा चल रहा है। इससे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति क्या हो सकती है। आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है। एससी-ओबीसी का आरक्षण, चौकीदार की बहाली, रेंजर की बहाली को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है, जो लोग संविधान की कॉपियां लेकर आरक्षण और संविधान के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे थे, आज उनकी सरकार आरक्षण को पूर्ण रूप से समाप्त कर रही है।

    उन्हाेंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर सरकार का जिस तरह से पक्ष आना चाहिए, उस तरह नहीं आ रही है। कर्मचारियों के स्ट्राइक पर जाने के कारण सभी ब्लॉक के काम पड़े हैं। इस सरकार ने कुछ नहीं किया है। हाई कोर्ट ने लैंड सर्वे, पेसा कानून, बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर कड़ी टिप्पणी की और सख्त आदेश दिये लेकिन हाई कोर्ट की सभी बातों को एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देते हैं। झारखंड से जुड़े मुद्दे से इनका कोई वास्ता नहीं है। इनको आनंद तब मिलता है, जब जमानत की बात आती है। तब ही इनकी हाई कोर्ट पर नजर रहती है। बाकी समय यह मौन रहते हैं।

    अमर बाउरी के सदन में दिए गए एक बयान से हंगामा शुरू हो गया है। पक्ष और विपक्ष के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। दरअसल, प्रदीप यादव और सुदिव्य कुमार सोनू के बयान पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरन को सिर्फ जमानत मिली है, वो बाइज्जत बरी नहीं हुए हैं। इसी के बाद हंगामा शुरू हो गया।

     

    भाजपा के लोग कान पकड़कर माफी मांगें : प्रदीप यादव
    प्रदीप यादव ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत पर स्पष्ट निर्णय बता रहा है कि ईडी ने मनगढंत केस किया। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी और इनके सांसद निशिकांत दुबे ने पहले ही कहा था कि पूरा परिवार जेल जाएगा। साजिश के तहत इनलोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा। भाजपा के लोग कान पकड़कर माफी मांगें। सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि मुख्यमंत्री को जेल भेजने के पीछे ऑपरेशन लोटस का नया स्वरूप था, जिससे राज्य प्रभावित हुआ। इनके बड़बोले सांसद निशिकांत दुबे ने पहले ही घोषणा कर दिया था। साजिश के साथ राज्य के भविष्य के साथ खेला गया।

     

    युवाओं और महिलाओं को ठग कर हेमंत सरकार ने सत्ता किया हासिल : बिरंची नारायण
    भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि झारखंड में युवाओं और महिलाओं को ठग कर हेमंत सोरेन ने सत्ता हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सदन के अंदर युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलने को लेकर सवाल किया जायेगा। बिरंची नारायण ने कहा कि इस सरकार ने 2019 में नौजवानों, महिलाओं और शिक्षकों को ठगकर सत्ता प्राप्त किया। हेमंत सरकार ने राज्य के सभी संविदा कर्मी को परमानेंट करने का वादा किया था लेकिन क्या एक भी शिक्षक परमानेंट हुए, होमगार्ड परमानेंट हुए, क्या नौजवानों को आज तक नौकरी मिली, क्या बेरोजगारी भत्ता के रेट को 5000 से 7000 किया गया, क्या आंगनबाड़ी का पेमेंट किया। इन सभी विषयों को लेकर हम धरने पर बैठे हैं।

    हमारी सरकार ने जितने रोजगार दिये, भाजपा की सरकार नहीं दे पायी : मिथिलेश ठाकुर
    मिथिलेश ठाकुर ने बिरंची नारायण के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने जितने रोजगार दिये हैं। भाजपा की सरकार नहीं दे पायी। भाजपा अपने पांच साल के आंकड़े देख ले। उनके कार्यकाल में लोग 4000-5000 की नौकरी के लिए चेन्नई और बेंगलुरु जैसे मेट्रो सिटी चले गये। हेमंत सरकार उनको अपने खर्च पर वापस लेकर आयी।

     

    सरकार ने सबकी आवाजें दबाने की कोशिश की, भाजपा उनकी आवाज बनी : अनंत ओझा
    अनंत ओझा ने कहा कि प्रदेश के नौजवान और संविदा कर्मियों की आवाज दबायी गयी है। भाजपा उनकी आवाज बनकर आयी है। ओझा ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार झूठे वादे कर सत्ता में आयी है। सरकार ने नौजवानों को ठगने का काम किया है। सदन के अंदर और बाहर भाजपा सवाल पूछ रही है कि क्या हुआ तुम्हारा वादा। सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज करने वाले कौन लोग हैं, किसकी सरकार ने लाठीचार्ज किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचक्रधरपुर रेल दुर्घटना के मृतक आश्रितों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार सहायता राशि देगी राज्य सरकार: स्वास्थ्य मंत्री
    Next Article मुख्यमंत्री से पूर्व विधायक और रूहानी मर्कज के अध्यक्ष ने की मुलाकात
    shivam kumar

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को नहीं मिला एक भी पैसा : बाबूलाल

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version