रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी सुहाषिनी बेसरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री गुरुवार काे अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ स्टीफन मरांडी के दुमका स्थित आवास पर पहुंचे और दिवंगत सुहाषिनी बेसरा के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से कामना की।