Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भाजपा के निलंबित विधायकों ने विधानसभा में सीएम का चेंबर घेरा
    Top Story

    भाजपा के निलंबित विधायकों ने विधानसभा में सीएम का चेंबर घेरा

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। विधानसभा में मुख्यमंत्री के चेंबर को सभी निलंबित विधायकों ने घेर दिया है। सीएम के चेंबर के बाहर निलंबित विधायकों ने धरना दे दिया है। दरअसल स्पीकर ने सत्र के पांचवे दिन भाजपा के 18 विधायकों को शुक्रवार दो बजे तक के लिए निलंबित कर दिया है। जिसके बाद से बीजेपी विधायकों में आक्रोश है। बीजेपी विधायकों के निलंबन के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा था कि लोकतंत्र खत्म हो गया है। इमरजेंसी लगाने वाले कांग्रेस ने जेएमएम के साथ मिलकर काला अध्याय लिखा है। बता दें कि आज झारखंड के विधानसभा सत्र का छठा और आखिरी दिन है।

    क्यों निलंबित किए गये विधायक
    दरअसल विधानसभा सत्र के पांचवे दिन विधानसभा स्पीकर ने बीजेपी के 18 विधायकों को निलंबित कर दिया था। यह कार्रवाई विधायकों के बुधवार को किए गए हंगामे के बाद हुई है। बीजेपी विधायक सदन में रातभर धरने पर बैठे थे। स्पीकर ने निलंबित विधायकों से कहा कि उनका आचरण सदन के नियमों के खिलाफ है। इसलिए उन्हें निलंबित किया जा रहा है। यही कारण है कि बीजेपी विधायकों में आक्रोश है और उन्होंने आज सीएम हेमंत का चेंबर घेर दिया है।

    बुधवार को विधानसभा के अंदर धरने पर बैठे थे बीजेपी विधायक
    दरअसल, बुधवार को विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया था। नेता प्रतिपक्ष अमर बाबरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में जवाब देने की मांग की थी। लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गई। इसके बाद बीजेपी विधायक विधानसभा परिसर के अंदर ही धरने पर बैठ गए। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी भाजपा विधायक बाहर जाने को तैयार नहीं हुए। तो मार्शलों ने भाजपा विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया था। इस कार्रवाई पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ये इमरजेंसी जैसी कार्रवाई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी से राहत-बचाव कार्यों की ली जानकारी
    Next Article रातभर नहीं सो पाया, नींद की दवा भी काम नहीं आई : नीलकंठ सिंह मुंडा
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

      August 15, 2025

      हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version