Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»इरडा ने एचडीएफसी लाइफ पर 2 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना
    बिजनेस

    इरडा ने एचडीएफसी लाइफ पर 2 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने एचडीएफसी लाइफ पर सख्‍त कार्रवाई की है। नियामक ने नियमों का उल्लंघन करने के लिए 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एक करोड़ रुपये का जुर्माना पॉलिसीधारकों के हितों की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों के लिए और सेवाओं के आउटसोर्सिंग में अनियमितताओं के कारण नियामक ने एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

    एचडीएफसी लाइफ ने रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी दी है कि इरडा नियमों का उल्लंघन करने के लिए उसके ऊपर कुल 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी के मुताबिक नियामक ने सितंबर, 2020 में वित्त वर्ष 2017-18, 2018-19, और 2019-20 को कवर करते हुए किए गए ऑनसाइट निरीक्षण के बाद जुर्माने की यह कार्रवाई की गई है। कंपनी के मुताबिक इरडा ने एक अगस्त, 2024 को जुर्माने का यह आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि एक करोड़ रुपये का जुर्माना पॉलिसीधारकों के हितों की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों के लिए लगाया गया है। इसके अलावा सेवाओं के आउटसोर्सिंग में अनियमितताओं के कारण नियामक ने एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

    बीमा नियामक ने कंपनी को अतिरिक्त दिशा-निर्देश और सलाह जारी की है। एचडीएफसी लाइफ को निर्देश दिया गया है कि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर इन दिशा-निर्देशों का पालन करे। इसके साथ ही पहचानी गई कमियों को दूर करे और नियामक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करे। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) भारत में बीमा क्षेत्र का पर्यवेक्षण और विकास करने वाला एक वैधानिक निकाय है। इसका गठन संसद के बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999 के तहत किया गया है। इरडा का मुख्य उद्देश्य पॉलिसीधारकों के हितों की रक्षा करना और बीमा उद्योग को नियंत्रित करना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में तेजी जारी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत
    Next Article भाजपा विधायकों ने प्रभारी सचिव को लिखा पत्र, झारखंड विस के अध्यक्ष को हटाने की मांग
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ सोना

      June 27, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में उतार-चढ़ाव

      June 27, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

      June 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version