-राजधानी रांची में कोई भी सुरक्षित नहीं, भय का माहौल
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को रांची राजधानी में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुखदेवनगर निवासी गोपाल कृष्ण की हत्या की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंत्री श्री सेठ ने कहा, आखिर रांची की पुलिस कर क्या रही है। रोज दिनदहाड़े अपराध हो रहे हैं, प्रशासन मौन है। सरकार को कोई मतलब नहीं, आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। क्या सरकार, प्रशासन, और अपराधियों का गठजोड़ चल रहा है। राजधानी रांची क्राइम सिटी का अड्डा बन चुकी है। इन अपराधियों के सामने सरकार और प्रशासन पंगु बना हुआ है। सरकार और प्रशासन धैर्य की परीक्षा ना ले, अब बहुत हो चुका ,अगर विधि व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो सड़क से सदन तक आंदोलन होगा। सभी वर्गों में आक्रोश है, अगर सरकार और प्रशासन नहीं चेता तो इसका खामियाजा भुगतना होगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

