Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल में चीनी राजदूत को चेतावनी, संसदीय समिति ने कहा- हदें पार ना करें
    दुनिया

    नेपाल में चीनी राजदूत को चेतावनी, संसदीय समिति ने कहा- हदें पार ना करें

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल में चीन के राजदूत आए दिन अपने बयान और सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं। ताजा मामला पिछले महीने नेपाल में हुई बस दुर्घटना को लेकर उनके असंवेदनशील बयान का है, जिसकी वजह से उनकी कड़ी आलोचना हो रही है।

    नदी में गिरी बसों को खोजने के लिए नेपाल और भारत की एनडीआरएफ की टीम ने 20 किलो का चुंबक डाला था, जो खो गया था। इस संबंध में आई खबर को ट्वीट करते हुए नेपाल में चीन के राजदूत छंग सोन ने लिखा ‘पहले चुंबक ढूंढ लो, बस बाद में ढूंढना।’ चीनी राजदूत के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी कड़ी आलोचना करते हुए दुख की घड़ी में ऐसे असंवेदनशील ट्वीट के लिए उन्हें माफी मांगने कहा लेकिन चीनी राजदूत ने अब तक माफी नहीं मांगी, बल्कि अपने बचाव में दलील देते रहे।

    अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। चीनी राजदूत की इस हरकत को सांसदों ने सदन में उठाया तो अन्तरराष्ट्रीय संबंध की संसदीय समिति ने चीनी राजदूत को चेतावनी दी है। प्रतिनिधि सभा में सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों ही दल के सांसदों ने चीनी राजदूत की कड़े शब्दों में आलोचना की है। नेपाली कांग्रेस के सांसद रामहरि खतिवडा ने कहा कि 65 लोगों की मौत पर मजाक उड़ाने वाले चीनी राजदूत की जितनी आलोचना की जाए उतना कम है। उन्होंने कहा कि विदेशी राजदूतों को अपने हद में रह कर कोई अभिव्यक्ति देनी चाहिए।

    इसी तरह प्रतिपक्ष में रहे राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद शिशिर खनाल ने कहा कि असंवेदनशील राजदूत को तत्काल बुलाकर उन्हें हिदायत देनी चाहिए। सांसद खनाल ने विदेश मंत्री से मांग की है कि नेपाल में हुए दर्दनाक हादसे के बाद राहत तथा बचाव कार्य में जुटी टीम के काम का मजाक बनाना और इस तरह के घटिया बयान पर उन्हें सम्मन भेज कर स्पष्टीकरण लेना चाहिए।

    चीनी राजदूत के इस असंवेदनशील ट्वीट को लेकर अन्तरराष्ट्रीय संबंध संसदीय समिति के अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने कहा कि चीनी राजदूत को इस तरह से मौत पर मजाक करने का बिलकुल अधिकार नहीं है। उन्होंने समिति की बैठक में कहा कि चीनी राजदूत को अपनी बोली पर लगाम लगाना चाहिए। यदि वो खुद में सुधार नहीं लाते हैं तो सरकार को चीनी राजदूत के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिलचस्प चुनावी मुकाबले का संकेत है झारखंड विधानसभा में सियासी युद्ध ,अबकी बार आर या पार
    Next Article नेपाल : सीआईबी प्रमुख के खिलाफ सरकार ने दिए जांच के आदेश
    shivam kumar

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला

      May 18, 2025

      चीन की विमान कंपनियों ने नेपाल का कानून मानने से क्या इनकार, सरकार को नहीं देतीं टैक्स

      May 18, 2025

      अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version