Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»छह महीने से रांची के अनगड़ा में चल रहा था नशे का कारखाना, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
    Top Story

    छह महीने से रांची के अनगड़ा में चल रहा था नशे का कारखाना, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित हेसल में अफीम से ब्राउन शुगर बनाये जाने का कारोबार करीब छह महीने से चल रहा था। स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। खूंटी पुलिस के समक्ष आरोपी ने इसका खुलासा किया है। आरोपी करीब दो वर्ष से मादक पदार्थ तस्करी का काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि आपस में सभी रिश्तेदार भी है। खूंटी, तमाड़, चतरा से अफीम खरीद चौपरण के रास्ते राजस्थान-पंजाब समेत अन्य राज्य भेजता था। इसी वर्ष फरवरी में ब्राउन शुगर बनाने का काम शुरू किया। 10 किलो अफीम में 1 किलो ब्राउन शुगर तैयार किया जाता था। इसमें चूना, केमिकल का इस्तेमाल किया जाता था। इंटर स्टेट गिरोह से जुड़े आरोपी ब्राउन शुगर बनाकर अन्य राज्यों में भेजता था। इस मामले में कई और लोगों के नाम सामने आये हैं। कई मोबाइल नंबर भी पुलिस को मिले हैं। खूंटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी। कुछ लोगों के नाम सामने आये हैं। रिमांड पर पूछताछ के बाद गिरोह के नेटवर्क तक पहुंचने में मदद मिलेगी, ताकि इस कारोबार के सप्लाई चेन को तोड़ा जा सके।

    ऐसे पकड़ाया नशे का कारखाना
    खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के हुंठ के पास अफीम की खरीद-बिक्री होने की सूचना पर पुलिस की टीम को मिली। पुलिस एंबुलेंस से क्रेटा कार सवार चतरा जिला के इटखोरी थाना क्षेत्र के नगवां निवासी तुलेश्वर कुमार, वीरेंद्र कुमार दांगी और हजारीबाग जिला के चौपारण थाना क्षेत्र के जोकट गांव निवासी उमेश कुमार दांगी उर्फ साजन कुमार को पकड़ा। साथ ही अफीम के साथ मारंगहादा थाना क्षेत्र के बिचागुटू निवासी सनिका पाहन को भी गिरफ्तार किया गया। कार सवार लोगों से अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल स्थित उमेश दांगी के घर में ब्राउन शुगर बनाये जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम ने हेसल में छापेमारी की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरयू राय जेडीयू में शामिल, अब नितीश संग चलायेंगे तीर, झारखंड की राजनीति गरमाई
    Next Article रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की सामाजिक पहल : सर्दियों में जरूरतमंदों को उपलब्ध करायेंगे गर्म कपड़े, लोगों से इस मुहिम में आगे आने की अपील
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर इडी की छापेमारी

      September 23, 2025

      ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपित गिरफ्तार

      September 23, 2025

      झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

      September 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बांग्लादेश के एनसीपी नेता अख्तर हुसैन पर अमेरिका में हमला
      • दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला को उपहार देने के मामले में यूनिफिकेशन चर्च की प्रमुख हान हक-जा गिरफ्तार
      • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने संघीय व्यापार आयुक्त रेबेका स्लॉटर को बर्खास्त करने के ट्रंप के फैसले को बरकरार रखा
      • जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात
      • ‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version