Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»पेरिस ओलंपिकः हॉकी के फाइनल में पहुंचा जर्मनी, बढ़त बनाने के बाद हारी भारतीय टीम
    स्पोर्ट्स

    पेरिस ओलंपिकः हॉकी के फाइनल में पहुंचा जर्मनी, बढ़त बनाने के बाद हारी भारतीय टीम

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पेरिस। जर्मनी ने हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को हराकर पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं भारतीय हॉकी टीम के लिए इस हार के बाद पेरिस ओलंपिक का सफर थम गया है।

    कांटे की इस टक्कर में पहला गोल कर बढ़त बनाने वाली हॉकी इंडिया आखिरी के छह मिनटों में गोल नहीं कर पाने की वजह से पेरिस ओलंपिक में पदक की रेस से बाहर हो गई। हालांकि पूरा मैच जर्मनी के डिफेंस और भारतीय आक्रमण के लिए याद किया जाएगा।

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में शुरुआत से ही तेजी दिखाई और पहले क्वार्टर में ही 1-0 की बढ़त बनाई। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को भुनाते हुए गोल किया और भारत को बढ़त दिलाई। हरमनप्रीत का पेरिस ओलंपिक का यह आठवां गोल रहा। वहीं जर्मनी ने दूसरे क्वार्टर में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। जर्मनी के लिए 18वें मिनट में गोंजालो पिलाट ने गोल दागा। दूसरे क्वार्टर में ही मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर क्रिस्टोफर रुएहर ने शानदार गोल दागा और टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। क्वार्टर के 27वें मिनट में जर्मनी के लिए यह गोल आया।

    पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बनाने के बाद दूसरे क्वार्टर में 2-1 पिछड़ी भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में वापसी की। मैच के 36वें मिनट में सुखजीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दीलल किया और स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। फिर करीब 17 मिनट तक दोनों टीमें बढ़त बनाने की कोशिश करती रहीं लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन मैच में जब आखिरी 6 मिनट शेष थे तब 54वें मिनट में जर्मनी के लिए मार्को मिल्टकाउ ने गोल दागा और जर्मनी को भारत पर 3-2 की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी। आखिर यह स्कोर का यह आकड़ा अपरिवर्तनीय रहा और जर्मनी ने मैच अपने नाम किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमल्लिका शेरावत ने वीडियो में अमेरिका के आलीशान बंगले की दिखाई झलक
    Next Article पेरिस ओलंपिक: विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, ज्यादा वजन के कारण नहीं खेल पाएंगी कुश्ती का फाइनल मुकाबला
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-इंग्लैंड अंडर-19 दूसरा यूथ टेस्ट मैच ड्रा, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी

      July 24, 2025

      आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर लियाम डॉसन ने कहा, “अब मैं पहले से बेहतर गेंदबाज़ हूं”

      July 24, 2025

      भारत ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 13 रन से हराकर 2-1 से जीती सीरीज

      July 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-इंग्लैंड अंडर-19 दूसरा यूथ टेस्ट मैच ड्रा, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी
      • आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर लियाम डॉसन ने कहा, “अब मैं पहले से बेहतर गेंदबाज़ हूं”
      • भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर
      • रूस में अंगारा एयरलाइंस के विमान में आग लगी, सभी 46 लोगों की मौत
      • छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 33 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version