Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कड़ी सुरक्षा के बीच पेट्रापोल भूमि बंदरगाह से भारत-बांग्लादेश व्यापार फिर शुरू
    देश

    कड़ी सुरक्षा के बीच पेट्रापोल भूमि बंदरगाह से भारत-बांग्लादेश व्यापार फिर शुरू

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 8, 2024Updated:August 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पेट्रापोल भूमि बंदरगाह के माध्यम से कड़ी सुरक्षा के बीच भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार गुरुवार सुबह फिर शुरू हो गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

    5 अगस्त को बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार ठप हो गया था। यह आंशिक रूप से बुधवार को पश्चिम बंगाल के कई भूमि बंदरगाहों के माध्यम से फिर शुरू हुआ लेकिन पेट्रापोल में नहीं। पेट्रापोल के माध्यम से द्विपक्षीय व्यापार सभी भूमि बंदरगाहों में सबसे अधिक है, जो बांग्लादेश के साथ साझा किए गए हैं।

    एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “पेट्रापोल से व्यापार सुबह से शुरू हो गया। कल दोनों देशों के हितधारकों के साथ गतिरोध को हल करने के लिए बैठक हुई थी।”

    बेनापोल, जो पश्चिम बंगाल में पेट्रापोल सीमा के बांग्लादेश की तरफ स्थित है, उसके सीएंडएफ स्टाफ एसोसिएशन के महासचिव सजेदुर रहमान ने बुधवार शाम बैठक के बाद कहा था कि व्यापार गुरुवार सुबह फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

    बुधवार को हिली, चांग्राबंधा, महादीपुर, फुलबारी और गोजाडांगा जैसे भूमि बंदरगाहों पर आंशिक रूप से व्यापार फिर से शुरू हुआ। अधिकारियों ने बताया कि शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बड़े पैमाने पर हिंसक विरोध प्रदर्शन के चलते भारत ने सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने मंगलवार को पेट्रापोल का दौरा कर अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ स्थिति की समीक्षा की थी।

    बांग्लादेश दक्षिण एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। 2023-24 में भारत का बांग्लादेश को निर्यात 11 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़ कर 12.21 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। आयात पिछले वित्तीय वर्ष में पांच बिलियन अमेरिकी डॉलर से घट कर 1.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।

    भारत बांग्लादेश को मुख्य रूप से सब्जियां, कॉफी, चाय, मसाले, चीनी, कन्फेक्शनरी, परिष्कृत पेट्रोलियम तेल, रसायन, कपास, लोहा और इस्पात और वाहन निर्यात करता है। जबकि बांग्लादेश से वस्त्र और परिधान भारत आता है। यह उनके शिपमेंट का 56 प्रतिशत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंडी गठबंधन के नेता प्याज की माला पहनकर पहुंचे संसद, किया प्रदर्शन
    Next Article जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की आहट, नई दिल्ली से मुख्य चुनाव आयुक्त टीम के साथ पहुंचे श्रीनगर
    shivam kumar

      Related Posts

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025

      वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान

      May 19, 2025

      प्रधानमंत्री ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version