Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 09 अगस्तः भारत-रूस मित्रता की मजबूत शुरुआत
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्तः भारत-रूस मित्रता की मजबूत शुरुआत

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 09 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत-रूस के संबंधों के इतिहास के लिए भी खास है। सत्तर के दशक में यह वह समय था, जब भारत के खिलाफ अमेरिका, पाकिस्तान और चीन का गठबंधन मजबूत हो रहा था और तीन दिशाओं से घिरे भारत की सुरक्षा को गंभीर खतरा महसूस होने लगा था। ऐसे में तत्कालीन सोवियत विदेशमंत्री अंद्रेई ग्रोमिको भारत आए और 09 अगस्त, 1971 को उन्होंने भारत के तत्कालीन विदेशमंत्री सरदार स्वर्ण सिंह के साथ सोवियत-भारत शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए। यह संधि दोनों देशों के दोस्ताना संबंधों में एक मील का पत्थर रही।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1683: ब्रिटिश राजशाही ने ईस्ट इंडिया कंपनी को एशिया में युद्ध अथवा शांति की घोषणा का अधिकार दिया।

    1788: गुलाम कादिर ने दिल्ली के सुलतान शाह आलम (द्वितीय) की आंख में खंजर घोंपकर उसे अंधा कर दिया।

    1831: अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।

    1892: थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।

    1925: क्रांतिकारियों ने काकोरी में ट्रेन से खजाना लूटा।

    1942: महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया।

    1945ः अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया।

    1999ः रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने तत्कालीन प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

    2000ः जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।

    2002ः पाकिस्तान में मिशनरी अस्पताल पर फिदायीन हमला। पांच व्यक्ति मारे गए।

    2002ः अफगानिस्तान के जलालाबाद में बम विस्फोट। 50 लोग मारे गए।

    2005: नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।

    2006ः नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।

    2008ः भारतीय के समर्थन से मलेशिया के तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है।

    2012ः भारतीय सेना ने परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

    जन्म

    1892ः विख्यात पुस्तकालयाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री रंगनाथन एस. आर.।

    1909ः ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक।

    1915ः गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री हितेन्द्र देसाई।

    1933ः आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी।

    निधन

    1970: भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और गुमनाम नायक त्रिलोकीनाथ चक्रवर्ती। उन्होंने 30 वर्ष जेल में गुजारे। वह संभवत: सबसे लंबे समय तक जेल में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी हैं।

    2002ः प्रसिद्ध कथावाचक रामकिंकर उपाध्याय।

    2016ः अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल।

    महत्वपूर्ण दिवस

    -नागासाकी दिवस।

    -विश्व आदिवासी दिवस।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमत्स्य पालन के क्षेत्र में महिलाओं को मजबूत करने को योगी सरकार दे रही अनुदान
    Next Article विनेश फोगाट के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, जेपी नड्डा ने विपक्ष के व्यवहार को बताया निंदनीय
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version