रांची। श्रीदेव सिंह ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से मुलाकात की। इस दौरान श्री सिंह ने उन्हें ब्यूरोक्रेट डॉ अमित खरे की लिखी पुस्तक टेंपल्स ऑफ कॉस्मिक डांस ऑफ नटराज की प्रति भेंट की। बता दें कि श्रीदेव सिंह ने दुमका के मलूटी और रांची में ओल्ड बिरसा मुंडा जेल, टैगोर हिल स्थित ब्रह्म स्थल का संरक्षण किया है और उन्हें एक नयी आभा प्रदान की है।