Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विश्व आदिवासी दिवस पर बोले सीएम हेमंत सोरेन, आज खुशी का दिन है और संकल्प लेने का भी दिन है
    Top Story

    विश्व आदिवासी दिवस पर बोले सीएम हेमंत सोरेन, आज खुशी का दिन है और संकल्प लेने का भी दिन है

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी के बिरसा स्मृति पार्क में झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 मनाया जा रहा है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी मौजूद रहे। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर दिशोम गुरू शिबू सोरेन भी उपस्थित रहे। इस दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव में भाग लेने कई राज्यों के कलाकार शामिल हो रहे हैं।

    विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार, झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के इलावा राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। राज्य सरकार द्वारा आयोजित आदिवासी महोत्सव में अन्य राज्यों से जनजातीय कला को प्रदर्शित करने के लिए कलाकार भी आमंत्रित किए गये हैं। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में ये सभी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

    इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबोधित किया। सीएम ने कहा कि राज्य में तीसरी बार विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन इस महोत्सव को देश और दुनिया के अलग अलग हिस्से में भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा आदिवासी समाज देश दुनिया में फैला है और झारखंड ने आदिवासी सांस्कृति सभ्यता के होने जल, जंगल, जमीन की रक्षा और अधिकार के संघर्ष करके दुनिया को दिखाया है। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि झारखंड के लिए किस तरह से लंबी लड़ाई लड़ी गयी और उनके पिता शिबू सोरेन और उनके साथियों की क्या भूमिका रही।

    हर बार नई ऊर्जा के साथ हम सब एकत्रित होते हैं
    आज विश्व आदिवासी दिवस है, हमारे राज्य में तीसरी बार विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। हर बार एक नई उत्साह और नई ऊर्जा के साथ हम सब एकत्रित होते हैं। आज आदिवासी दिवस पर सिर्फ एक ही स्थान पर नहीं बल्कि देश-दुनिया के भर सभी स्थानों पर अलग-अलग समूहों में लोग आदिवासी समूह आदिवासी दिवस मना रहा है। निश्चित रूप से आदिवासी समाज के लिए ऐसे दिन हमेशा याद रखने का दिन होता है।

    आदिवासी समाज के बाद ही अन्य समाजों का सृजन हुआ
    आदिवासियों को देश-दुनिया का सबसे, आदिवासी समाज के बाद ही अन्य समाजों का सृजन हुआ। इसी क्रम में ये आदिवासी समाज भी देश दुनिया के सभी कोनों में अपनी संस्कृति, विरासत के साथ चल रहा है। इसमें झारखंड प्रदेश आदिवासी संस्कृति सभ्यता, जल, जंगल, जमीन की रक्षा और अधिकारी लड़ाई के लिए संघर्ष दुनिया को दिखाया है। हमें गर्व है कि हमने ऐसी धरती पर जन्म लिया, जिसे झारखंड ही नाम नहीं बल्कि इस राज्य को वीरों की धरती कहा जाता है। जहां भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हो, फूलो-झानों जैसे वीर सपूतों ने इस धरती के लिए, आदिवासी-मूलवासियों के अधिकार के लिए संघर्ष किया।

    सदियों से यहां के मूलवासियों के साथ शोषण हुआ
    अलग झारखंड राज्य के लिए लोगों ने लड़ाई लड़ी, इनमें से कई बुजुर्ग हो गयें और कई संघर्षशील लोगों ने हमारा साथ छोड़ दिया। लेकिन इस बात को हमेशा याद रखना चाहिए कि ये राज्य और प्रदेशों की अपेक्षा इसकी अलग पहचान और इतिहास रहा है। सदियों से यहां के मूलवासियों के साथ शोषण हुआ। आजादी के पहले और बाद में भी यहां के आदिवासियों के साथ शोषण हुआ।

    हमारे पूर्वजों ने अलग राज्य की परिकल्पना की
    इसी लिए हमारे पूर्वजों ने अलग राज्य की परिकल्पना की, लोगों के बलिदान और संघर्ष के कारण साल 2000 में हमें अलग झारखंड राज्य प्राप्त हुआ। राज्य बनने के बाद विकास के पथ पर चलाने के लिए, कई सरकारें बनीं। 2019 की सरकार बनाने के बाद हम आदिवासी दिवस भी नहीं मना पाए। इस बीच कोरोना काल में हम संक्रमण काल से गुजरे। इसके बाद हमने देश-दुनिया सोने की चिड़िया कहती है लेकिन इतना खनिज संसाधन होने के बावजूद हमारे राज्य के लोग विकास के मानदंडों को पूरा कर पाने में असमर्थ हैं।

    लेकिन हमारे विगत कार्यकाल के दिनों में हमने अलग अलग तरीकों से विकास की गति को बढ़ाने का प्रयास किया। हमारी आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य मिल सके। इसके लिए हमने प्रयास किया, चाहे वो मॉडल स्कूल के नाम पर हो या फिर गरीबों के लिए सर्जजन पेंशन हो, चाहे इस राज्य की हर महिला को सम्मान राशि देने का हो। बहुत सारी ऐसी योजनाओं को लेकर हमने राज्य को गति दी। आज खुशी का दिन है और संकल्प लेने का भी दिन है कि हम लोग बहुत मुश्किलों और संघर्षों के बाद किसी पायदान पर पहुंचते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेसा कानून को झारखंड में जल्द लागू कराये सरकार: राज्यपाल
    Next Article पलचीन बनीं अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी
    shivam kumar

      Related Posts

      चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान

      November 21, 2026

      18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

      November 21, 2026

      झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 6 महीने तक ESMA लगाने की तैयारी

      November 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान
      • 18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 6 महीने तक ESMA लगाने की तैयारी
      • झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ कमजोर, बारिश और कोहरे से बढ़ी किसानों की चिंता
      • ‘चाचा के लिए दरवाजा खुला है’: गोपालगंज दौरे पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD साथ आने का न्योता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version