Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 11 अगस्तः युवा क्रांतिकारी खुदीराम बोस को सलाम
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 11 अगस्तः युवा क्रांतिकारी खुदीराम बोस को सलाम

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 11 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत के स्वतंत्रता संग्राम के लिए बेहद खास है। देश की आजादी की लड़ाई में कुछ नौजवानों का बलिदान इतना उद्वेलित करने वाला रहा है कि उसने पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम का रुख बदला है। इनमें एक बड़ा नाम खुदीराम बोस का है, जिन्हें 11 अगस्त 1908 को फांसी दे दी गई। उस समय उनकी उम्र महज 18 साल कुछ महीने थी। अंग्रेज सरकार उनकी निडरता और वीरता से इस कदर आतंकित थी कि उनकी कम उम्र के बावजूद उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई। यह साहसी क्रांतिवीर हाथ में गीता लेकर खुशी-खुशी फांसी चढ़ गया। खुदीराम की लोकप्रियता का यह आलम था कि उनको फांसी दिए जाने के बाद बंगाल के जुलाहे एक खास किस्म की धोती बुनने लगे। इसकी किनारी पर खुदीराम लिखा होता था और बंगाल के नौजवान बड़े गर्व से वह धोती पहनकर आजादी की लड़ाई में कूद पड़े।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1347: अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजगद्दी संभाली और बहमनी साम्राज्य की स्थापना की।

    1908: क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।

    1914: फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

    1929: पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

    1940: ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।

    1944: अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।

    1960ः अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

    1961: दादर नगर हवेली का भारत में विलय और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।

    1984: तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

    1999ः यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण।

    2000ः फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।

    2001ः उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग। आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय।

    2004ः भारत और पाकिस्तान के मध्य आतंकवाद और मादक द्रव्यों की तस्करी सहित आठ मुद्दों पर इस्लामाबाद में वार्ता।

    2007ः मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।

    जन्म

    1924ः भारतीय संगीत जगत के मनीषी लालमणि मिश्र।

    1937ः मलयालम फिल्म निर्माता-निर्देशक जॉन अब्राहम।

    1954ः प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा।

    निधन

    1908ः भारतीय स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस।

    2007ः ब्रिटेन की महान् संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन।

    2018ः भारतीय मूल के अंग्रेजी साहित्यकार वीएस नायपॉल।

    2020ः प्रसिद्ध उर्दू शायर और हिन्दी फिल्मों के गीतकार राहत इंदौरी।

    महत्वपूर्ण दिवस

    -क्रांतिकारी खुदीराम बोस का बलिदान दिवस।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर खेत में मिला पाकिस्तानी ड्रोन, तीन किलो हेरोइन बरामद
    Next Article देश की आजादी की लड़ाई में गुजरात का बड़ा योगदान : जेपी नड्डा
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version