Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»शिकारी आयेगा जाल बिछायेगा, दाना डालेगा पर लोभ में आकर फंसना नहीं : अमर बाउरी
    झारखंड

    शिकारी आयेगा जाल बिछायेगा, दाना डालेगा पर लोभ में आकर फंसना नहीं : अमर बाउरी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने हेमंत सोरेन पर तंज कसा है। ट्वीट कर कहा है कि शिकारी आयेगा, जाल बिछायेगा, दाना डालेगा, पर लोभ में आकर फंसना नहीं। उन्होंने सीएम से सवाल करते हुए पूछा है कि 2019 से 2024 इन 5 सालों का हिसाब और आपने जो वादा किया था, उसका जवाब कौन देगा मुख्यमंत्री जी। पूरे राज्य को याद है कि 2019 चुनाव से पूर्व अमर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री जी ने जो वादा किया था कि युवाओं को 5 लाख सरकारी नौकरियां दी जायेंगी, नहीं तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उसका क्या हुआ।

    बेरोजगारी भत्ते का क्या हुआ
    बाउरी ने आगे ट्वीट में लिखा है कि अगर नौकरी नहीं तो बेरोजगारों को महीने का 5000 से 7000 का बेरोजगारी भत्ता, उसका क्या हुआ। इन्होंने गरीब परिवारों से यह वादा किया था कि सरकार बनते ही गरीबों के खातों में सालाना 72 हजार हजार रुपये दिये जायेंगे, उसका क्या हुआ। सरकार बनते ही संविदा कर्मियों को नियोजित किया जायेगा और स्थायी समाधान यथाशीघ्र निकाला जायेगा, उसका क्या हुआ। मुख्यमंत्री जी ध्यान रहे काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है। 2019 का चुनाव ये ठगबंधन ने झूठे वादों पर लड़ा, इस बार यह चुनाव प्रलोभन के सहारे लोगों को ठग कर लड़ने की तैयारी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का 2019 चुनाव का निश्चय पत्र इतिहास में ठगी पत्र के नाम से जाना जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन सरकार से युवा निराश, झारखंड में घटी है हिंदुओं की जनसंख्या : हिमंत विस्वा सरमा
    Next Article यादों का बक्सा किताब शहीदों के बलिदान की कहानी है: संजय सेठ
    shivam kumar

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version