Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जॉब के लिए चर्चा में आया छात्र उलगुलान संघ का ट्विटर अभियान, सीएम का पुतला दहन और सीएम हाउस के घेराव की भी तैयारी
    Top Story

    जॉब के लिए चर्चा में आया छात्र उलगुलान संघ का ट्विटर अभियान, सीएम का पुतला दहन और सीएम हाउस के घेराव की भी तैयारी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंडी छात्र उलगुलान संघ सहित कई स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर जॉब के लिए आजकल ज्यादा ही मुखर हो रहे। स्थिति यह रही है कि 10 अगस्त की आधी रात होते ही  #युवा_विरोधी_हेमंत_सरकार एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टॉप पर आ गया था। एग्जाम फाइटर ग्रुप से जुड़े कई स्टूडेंट्स ने इसे अपने-अपने एक्स पर शेयर भी किया है। कुणाल प्रताप सिंह नामक युवक ने लिखा है कि पूरे भारत वर्ष में झारखंडी युवाओं का मुद्दा नंबर 1 पर ट्रेंडिंग हुआ। शाबाश मेरे साथियों। कुछ टुच्चे भी हमारे इस अभियान को खराब करने में लगे थे। आइडी (एक्स वेली) को रिपोर्ट करने में जुटे थे पर युवाओं ने अपनी ताकत से सबको चारों खाने चित्त कर दिया। झारखंडी युवा जिंदाबाद।

    इसी तरह से दूसरे स्टूडेंट्स ने 2019 और 2024 के पेपरों में हेमंत सोरेन द्वारा रोजगार के संबंध में छपी खबरों को शेयर किया है। 2019 के पेपर में छपी खबर की हेडिंग है- सरकार बनी, तो एक साल में नौकरी, नहीं तो राजनीति से संन्यास। 2024 की छपी खबर है- हर परिवार को देंगे एक लाख रुपये, फार्मूला तैयार। इसके साथ ही स्टूडेंट्स ने कहा है कि 5 साल में 5000 नौकरी भी नहीं दे पाए। हर परिवार को एक लाख रुपये देने का वादा एक और झूठा वादा है। अबकी बार जनता हेमंत सोरेन के झांसे में नहीं आएगी।

    जारी है रोजगार की डिमांड
    गौरतलब है कि झारखण्ड के स्टूडेंट्स के स्तर से राज्य सरकार से लगातार रोजगार देने की डिमांड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलावा दूसरे माध्यमों से भी उठाई जा रही है। इसी क्रम में झारखंडी छात्र उलगुलान संघ की ओर से 10 अगस्त को ट्विटर अभियान चलाया गया जिसे बड़ी सफलता मिली और यह एक्स पर टॉप में ट्रेंड करने लगा था। संघ ने अब 16 अगस्त को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में शाम 6 बजे सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन का कार्यक्रम तय किया है। 17 अगस्त को मोरहाबादी बापू वाटिका से पैदल मार्च और सीएम हाउस घेराव का भी प्लान तय किया है। वैसे स्टूडेंट्स के सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे कैंपेन और अन्य कार्यक्रमों को सत्ता पक्ष से जुड़े लोग चुनावी स्टंटबाजी बता रहे। उनके मुताबिक अगले कुछ महीने में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में युवाओं के नाम पर विरोधी दल अपनी सियासत कर लाभ उठाना चाह रहे।

    भाजपा है हमलावर
    गौरतलब है कि भाजपा लगातार रोजगार के सवाल पर हेमंत सोरेन सरकार की नीयत पर उंगली उठा रही है। पार्टी के मुताबिक 2019 के दौरान हेमंत सोरेन ने हर साल एक लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी। इस आधार पर अबतक 5 लाख युवाओं को नौकरी मिलनी चाहिए थी। पर सरकार ने धोखा किया। नियोजन, स्थानीय नीति तय नहीं कर सकी। अब इसी महीने 23 अगस्त को राजधानी में लाखों युवा आक्रोश रैली में जुटेंगे और युवा विरोधी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलंबे समय के बाद चतरा में फिर से सक्रिय होने लगा टीपीसी उग्रवादी संगठन
    Next Article भाजपा के जिला महामंत्री ने जलजमाव से निजात को लेकर नगर विकास मंत्री को सौपा मांगपत्र
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version