Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से चार एनएच सहित 338 सड़कें बंद, पांच जिलों में बाढ़ का अलर्ट
    देश

    हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से चार एनएच सहित 338 सड़कें बंद, पांच जिलों में बाढ़ का अलर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 12, 2024Updated:August 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के लगातार सक्रिय होने से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही वर्षा के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है और जगह-जगह भूस्खलन हुआ है, जिससे राज्य के 12 में से 10 जिलों में चार राष्ट्रीय उच्च मार्ग और 338 सड़कें बाधित हैं। इसके अलावा 488 बिजली ट्रांसफार्मर व 116 पेयजल परियोजनाएं प्रभावित हाेने से राज्य के कई

    इलाकाें में विद्युत आपूर्ति बंद हाे गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पांच जिलों में बाढ़ की चेतावनी दी है।

    राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार सोमवार सुबह तक प्रदेश में भूस्खलन से चार राष्ट्रीय उच्च मार्ग और 338 सड़कें अवरुद्व हैं।

    शिमला जिला में सबसे ज्यादा 104 सड़कें अवरुद्ध हैं। मंडी जिला में 71, सिरमौर में 58, चंबा में 55, सोलन व लाहौल-स्पीति में सात-सात, सोलन में सात, किन्नौर में पांच, कांगड़ा में चार, बिलासपुर में एक सड़क बंद हैं। मंडी जिला में दो नेशनल हाइवे (एनएच-21 व एनएच-70), कुल्लू में एनएच-305 और किन्नौर में एनएच-05 अवरुद्ध हैं। किन्नौर जिला के निगुलसेरी में नेशनल हाइवे-05 पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिरने की वजह से बार-बार बाधित हो रहा है।

    भारी वर्षा से ट्रांसफार्मरों में आई खराबी से नौ जिलों के कई इलाके अंधेरे में डूब गए हैं। ऊना जिला में 173, मंडी में 101, सिरमौर में 100, शिमला में 46, कुल्लू में 34, बिलासपुर में 24, हमीरपुर में छह, चंबा में तीन और किन्नौर में एक ट्रांसफार्मर बंद पड़ा है। इसके अलावा भारी बारिश ने कई जिलों में पेयजल परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचाया है। शिमला में 42, ऊना में 41, सिरमौर में 10, चंबा में नौ, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में सात-सात पेयजल परियोजनाएं ठप हैं। राज्य में रविवार काे हुई मुसलाधार बारिश ने कई जगह कहर बरपाया। ऊना और सिरमौर जिलों में बाढ़ से तबाही हुई है।

    मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पांच जिलों में बाढ़ की चेतावनी दी है। चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर और शिमला जिलों में बाढ़ की आशंका जताई गई है। इन जिलों के लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की गई है। विभाग ने आगामी 18 अगस्त तक राज्य के मैदानी व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में पिछले 24 घंटों में बाढ़ ने कहर बरपाया और तीन लोगों की बहने से मौत हुई, जबकि एक लापता है। वहीं बचाव टीमों ने बाढ़ में फंसे 11 लोगों को सुरक्षित निकाला। हिमाचल से सटे पंजाब के जेजो क्षेत्र में ऊना जिला के एक ही परिवार के नौ लोग मारे गए और दो लापता हैं। बाढ़ से पांच घर और पांच दुकानें ध्वस्त हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सायं पांच बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सोलन जिला के कसौली में सर्वाधिक 87 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा ऊना में 86, सिरमौर के पांवटा साहिब में 62, कांगड़ा जिला के पालमपुर में 46, सोलन में 31, हमीरपुर में 29, धौलाकूआं में 26 और धर्मशाला में 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहजारीबाग में अस्पताल से इलाजरत कैदी फरार, पुलिसकर्मी की हत्या कर भागा
    Next Article ममता की घोषणा – रविवार तक आरजी कर मामले में पुलिस की जांच पूरी नहीं हुई सीबीआई को सौंप देंगे
    shivam kumar

      Related Posts

      श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती

      June 27, 2025

      मणिपुर पुलिस ने दो अभियानों में चार उग्रवादियों और एक हथियार डीलर को पकड़ा

      June 27, 2025

      आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती
      • राज्य सरकार को राहत, पटना हाई कोर्ट ने 19,858 सिपाहियों के स्थानांतरण पर लगी अंतरिम रोक को हटाया
      • शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड की टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित
      • शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग
      • झामुमो ने संविधान की प्रस्तावना से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने का किया विरोध
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version