Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»ममता की घोषणा – रविवार तक आरजी कर मामले में पुलिस की जांच पूरी नहीं हुई सीबीआई को सौंप देंगे
    देश

    ममता की घोषणा – रविवार तक आरजी कर मामले में पुलिस की जांच पूरी नहीं हुई सीबीआई को सौंप देंगे

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 12, 2024Updated:August 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस को जांच जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने रविवार तक जांच पूरी नहीं होने पर मामले को सीबीआई को सौंपने की चेतावनी दी है।

    आरजी कर अस्पताल की चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल में शुक्रवार को एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर हत्या करने की घटना सामने आई। हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। राज्य सरकार ने अस्पताल के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दोपहर में उस महिला डॉक्टर के परिवार से मुलाक़ात की। उन्होंने परिवार से मुलाकात के बाद कहा कि अगर पुलिस रविवार तक जांच पूरी नहीं करती है, तो मामला सीबीआई को सौंपा जाएगा। उन्होंने इस घटना को दुखद और असहनीय बताते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ममता ने पहले भी इस मामले में दोषियों के लिए फांसी की सजा की बात की थी और कहा था कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे उन्होंने अपने ही परिवार के किसी सदस्य को खो दिया हो।

    आरजी कर अस्पताल में हुई इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने फोन पर पीड़िता के परिवार से बात की थी। ममता बनर्जी ने कहा, “जूनियर डॉक्टरों का विरोध जायज है, और मैं उनके साथ हूं। मैंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि दोषियों को जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक अदालत में पेश किया जाए और फांसी की सजा की मांग की जाए। इस अपराध के लिए कोई माफी नहीं हो सकती।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से चार एनएच सहित 338 सड़कें बंद, पांच जिलों में बाढ़ का अलर्ट
    Next Article गांजा तस्करी के दोषी को 10 साल की सजा और जुर्माना
    shivam kumar

      Related Posts

      कुलगाम में आतंकवाद-रोधी अभियान 12वें दिन भी जारी

      August 12, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन

      August 11, 2025

      कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना

      August 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
      • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version