Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड आयेंगे राहुल गांधी, अगस्त के अंतिम सप्ताह में संभावना
    झारखंड

    झारखंड आयेंगे राहुल गांधी, अगस्त के अंतिम सप्ताह में संभावना

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -33 विधानसभा सीटों पर दावेदारी, 81 सीटों पर चल रही तैयारी
    रांची। कांग्रेस झारखंड के विधानसभा चुनाव में 33 विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी और स्थिति को मजबूत बता रहा है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।
    इस बार के चुनाव में उम्मीदवार कौन होगा, इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक नई दिल्ली में हुई, जहां चुनाव से जुड़ी तमाम बातों पर विस्तृत चर्चा की गई।
    यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी से अगस्त के अंतिम सप्ताह में रांची आने का आग्रह किया।

    स्क्रीनिंग कमेटी करेगी उम्मीदवारों का चयन
    राष्ट्रीय स्क्रीनिंग कमेटी झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों का चयन करेगी। इसके लिए कमेटी रांची आएगी। नई दिल्ली में हुई बैठक में इसपर निर्णय हुआ है। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए जल्द ही स्क्रीनिंग कमेटी का दौरा होगा। इस क्रम में चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से कमेटी के अध्यक्ष और सदस्य मुलाकात कर उनसे बात करेंगे और जमीनी सच्चाइयों से अवगत होंगे।

    सभी विधानसभा को लेकर चर्चा
    बैठक में झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य पूनम पासवान और प्रकाश जोशी भी थे। बैठक में झारखंड की सभी विधानसभा सीटों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों की परिस्थितियां वहां के सामाजिक समीकरण, प्रमुख मुद्दे, गठबंधन दलों की स्थितियां, हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान विधानसभा वार सांगठनिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। राज्य की 33 विधानसभा सीटों पर पार्टी की स्थिति और दावे को मजबूत बताया गया।

    जनमुद्दों को उठाने से बढ़ा जनता का भरोसा
    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि संसद में नेता प्रतिपक्ष द्वारा जनमुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाने के कारण कांग्रेस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। देश के संविधान के अनुसार नैसर्गिक न्याय को ध्यान में रखते हुए जनता के हितों के लिए संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना कांग्रेस की प्राथमिकता है। जनता के बीच भेदभाव उत्पन्न कर वर्तमान केंद्र सरकार भी अपने पुराने एजेंडे पर चल रही है।
    पूंजीपति मित्रों को बचाने की प्रधानमंत्री की विवशता, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कोई व्यापक दृष्टिकोण का ना होना, सामाजिक व्यवस्था के अनुसार आम लोगों को उनका अधिकार प्राप्त न होना, वैश्विक दृष्टिकोण से किसी भी प्रकार के नीति का निर्धारण नहीं होना वर्तमान सरकार की सफलता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है।

    भाजपा की नीतियों से विषमता बढ़ेगी
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बैठक में कहा कि भाजपा की नीति से आर्थिक और सामाजिक विषमता बढ़ेगी। अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए वर्तमान सरकार संविधान में बदलाव की मंशा को पूरा करने के लिए पिछले दरवाजे का सहारा लेने का प्रयास कर रही है। उसे विफल करना होगा।

    उन्होंने कहा की राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा से झारखंड के आम जनमानस के बीच में एक विश्वास उत्पन्न हुआ है, जिसका लाभ लोकसभा चुनाव में मिला है। राजेश ने राहुल गांधी से कहा कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को लेकर झारखंड कांग्रेस लगातार संगठनात्मक कार्यक्रम कर रही है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आगे भी जन मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल को आशंका: झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को मिला कर दूसरा बांग्लास्तान बनाने की हो रही साजिश
    Next Article मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर कैंप में आवेदन के लिए बचा है केवल 2 दिन, इन लोगों को मिलेगा लाभ
    shivam kumar

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version