Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल दौरे पर आए अमेरिकी उप विदेश मंत्री की प्रधानमंत्री ओली से मुलाकात
    दुनिया

    नेपाल दौरे पर आए अमेरिकी उप विदेश मंत्री की प्रधानमंत्री ओली से मुलाकात

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -संक्रमणकालीन न्याय संबंधी बिल पारित होने पर बधाई दी

    काठमांडू। नेपाल के दौरे पर आए अमेरिका के विदेश मामलों के उप मंत्री रिचर्ड आर वर्मा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात की। सिंहदरबार में स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में दोनों के बीच आपसी हित और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

    इस मुलाकात के दौरान अमेरिकी उपमंत्री ने नेपाल को संक्रमणकालीन न्याय प्रणाली के पूरा होने पर बधाई दी है। हाल ही में संसद की प्रतिनिधि सभा ने माओवादी द्वंद्वकाल के समय हुई अमानवीय घटनाओं के निस्तारण के लिए एक बिल को सर्वसम्मति से पारित किया है। अमेरिकी विदेश उपमंत्री ने संक्रमणकालीन न्याय को लेकर सभी प्रमुख दलों के बीच आम सहमति बनने के बाद यह बिल पास होने पर प्रधानमंत्री और सभी दलों को बधाई दी है। मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा है कि यह नेपाल की शांति प्रक्रिया की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

    मुलाकात के दौरान ओली ने नेपाल के विकास में अमेरिका द्वारा विगत 77 वर्षों से दिए जा रहे सहयोग पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने नेपाल में वर्षों से लम्बित शांति प्रक्रिया को पूरा करने में अमेरिकी योगदान की प्रशंसा की। जवाब में अमेरिकी उप विदेश मंत्री ने भी नेपाल के विकास और शांति प्रक्रिया में योगदान का मौका दिए जाने पर नेपाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि दस वर्षों तक चले माओवादी सशस्त्र संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों से पीड़ित एक-एक व्यक्ति को न्याय मिलेगा।

    नेपाल को इस पृष्ठभूमि में संयुक्त राज्य अमेरिका की बधाई मिली है कि कुछ दिन पहले संसद द्वारा एक विधेयक पारित किया गया था, जिसमें माओवाद के दौरान लंबित युद्धकालीन घटनाओं के लिए एक आयोग बनाने के लिए न्याय वितरण प्रक्रिया पर पार्टियों ने सहमति व्यक्त की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल का सार्क के विदेश मंत्रियों की बैठक न्यूयार्क में करने का प्रस्ताव
    Next Article 20 अगस्त तक राज्य के कुछ हिस्सों में होती रहेगी बारिश
    shivam kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका

      July 29, 2025

      पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को 2023 के आठ मामलों में नहीं दी जमानत

      July 29, 2025

      बलूचिस्तान में पाकिस्तान की सेना पर हमला, वाहनों को बम से बनाया निशाना

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version