Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची नगर निगम की सभी पेंडिंग योजनाओं को ससमय पूरा करें : हफीजुल हसन
    Top Story

    रांची नगर निगम की सभी पेंडिंग योजनाओं को ससमय पूरा करें : हफीजुल हसन

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 20, 2024Updated:August 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन ने रांची नगर निगम के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की, दिये निर्देश
    रांची। निगम स्तर की सभी पेंडिंग योजनाओं को ससमय पूरा करें। धरातल पर योजनाओं को उतारने के लिए तीव्र गति से कार्य करें। रांची नगर निगम सबसे महत्वपूर्ण नगर निगम है क्योंकि यह राज्य की राजधानी, रांची शहर की स्वच्छता एवं विकास पर ध्यान देती है। इसलिए इस निगम के अंतर्गत सभी योजनाओं को पूरा करें। उक्त निर्देश नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन ने रांची नगर निगम के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को दिया।

    आम लोगों की समस्याओं का निदान ससमय हो, यह सुनिश्चित करें
    श्री हसन ने कहा कि राजधानी रांची के नागरिकों को बेहतर सुविधा किस प्रकार प्रदान की जाये, इसपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शहर में स्वच्छता को प्राथमिकता देनी होगी। बारिश में नालियां जाम न हों, पथ, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रहे। यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का निदान त्वरित गति से होना चाहिए।

    बैठक में मंत्री ने ये भी निर्देश दिये
    शहर में ड्रेनेज या जलापूर्ति योजना के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को ससमय दुरुस्त करें ताकि आम लोगों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत संचालित सभी वेलनेस सेंटरों का संचालन सुचारू रूप से करें ताकि मरीजों का इलाज बेहतर तरीके से हो सके। शहरी क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट की मरम्मत करायें।
    झिरी डंप यार्ड के वेस्ट के निस्तारण प्रक्रिया में गति लायें।

    टीम भावना के साथ काम करने की आवश्यकता: नगर आयुक्त
    इस मौके पर नगर आयुक्त संदीप सिंह ने कहा कि कैपिटल सिटी के विकास के लिए सभी पदाधिकारियों को टीम भावना के साथ काम करने की आवश्यकता है। रांची नगर निगम, नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए निगम स्तर के सभी सिविल वर्क्स को समय सीमा के अंतर्गत पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

    इस बैठक के दौरान प्रस्तुतीकरण के माध्यम से 15वें वित्त आयोग, टाउन प्लानिंग, पीएमएवाइ, लाइट, आइटी, डे-एनयूएलएम, ट्रांसपोर्ट, हेल्थ, इनफोर्समेंट, वाटर सप्लाई, एवं अन्य शाखाओं की भी समीक्षा की गयी। इस अवसर पर संयुक्त सचिव ज्योत्सना सिंह, अपर प्रशासक सौरभ प्रसाद, मुख्य अभियंता रमा शंकर राम, प्रशासक अनवर हुसैन, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सभी सहायक प्रशासक, पीएचइडी के प्रतिनिधि, सभी नगर प्रबंधक, सभी नगर नगर अभियान प्रबंधक, अभियंता एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य में कोई नीति नहीं होने के कारण स्थानीय लोग हो रहे हैं विस्थापित : जयराम महतो
    Next Article कोल्हान के सभी झामुमो विधायक पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, चंपाई सोरेन प्रकरण को लेकर कर रहे बात
    shivam kumar

      Related Posts

      कांग्रेस पार्टी जमीन पर रहकर काम करती है: मंत्री

      June 22, 2025

      भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की संगठनात्मक चर्चा

      June 22, 2025

      उपायुक्त और एसएसपी ने रथ मेला की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

      June 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
      • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
      • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
      • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
      • कनाडा ने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version