Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»शाह ने बेटे पर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी
    राजनीति

    शाह ने बेटे पर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 13, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)| भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने बेटे जय शाह की कंपनी के कारोबार में अचानक वृद्धि होने के मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए शुक्रवार को बेटे के विरुद्ध धन शोधन के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि कंपनी ने सरकार के साथ कोई व्यापार नहीं किया और न ही कोई रिश्वत ली गई। उन्होंने कहा, मेरे बेटे ने कांग्रेस की तरह नहीं, बल्कि साहस दिखाते हुए अपने ऊपर आरोप लगाने वाले के खिलाफ सिविल और आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज किया और इस कदम से उसने अपने खिलाफ जांच करने का आमंत्रण दिया है।

    अमित शाह ने ‘इंडिया टूडे’ के ‘गुजरात पंचायत’ कार्यक्रम में कहा, जय की कंपनी धन शोधन में संलिप्त नहीं है। यह कंपनी पूरी तरह से कमोडिटी व्यापार के क्षेत्र में है, जहां कारोबार ज्यादा होता है, जबकि लाभ कम होता है। हमलोग बाजरा, मक्का और चावल निर्यात करते हैं, जबकि धनिया आयात करते हैं। 80 करोड़ रुपये के कारोबार के बाद उन्होंने यह नहीं बताया कि हमें कितना फायदा हुआ।

    उन्होंने कहा कि 80 करोड़ रुपये के कारोबार के बावजूद जय को 1.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। इसमें धन शोधन कहां है। सभी वित्तीय लेन-देन चेक और बैंक के जरिए हुए।

    जय शाह द्वारा वेबसाइट के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने पर पूछे गए प्रश्न पर शाह ने कहा, आपके प्रश्न का जवाब देने से पहले मैं आपसे एक बात पूछना चाहता हूं। आजादी के बाद, कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के कितने आरोप लगे?

    भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कृपया इसे समझें, यह भ्रष्टाचार नहीं है। कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं। क्या उसने कभी भी सिविल या मानहानि का मुकदमा किया है? आज जय ने मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है और अपने खिलाफ आरोपों की जांच की मांग कर रहा है। जिसके पास भी सबूत है, वे इसे अदालत में पेश करें और तब अदालत इसका फैसला करेगी।

    उन्होंने कहा, हमलोगों ने खुद ही जांच की मांग की है और कंपनी के मुद्दे पर मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि इसने सरकार के साथ कोई व्यापार नहीं किया है और न ही सरकार से एक रुपये, सरकारी जमीन या टेंडर लिए हैं। न ही कंपनी ने बोफोर्स जैसी कोई रिश्वत ली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर कोरिया के मिसाइलों के जवाब में अगले हफ्ते शुरू होगा अमेरिका-दक्षिण कोरिया का नौसैन्य अभ्यास
    Next Article गुजरात चुनाव के कार्यक्रम घोषित न करना ‘आश्चर्यजनक’ : माकपा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल

    April 23, 2026

    महिला आरक्षण विधेयक को पारित होने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ: डॉ. पवन पांडेय

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण

    April 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्डा सहित कई सांसद बीजेपी में शामिल; कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा भरोसा
    • प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश
    • अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास
    • टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित गिरफ्तार
    • धनबाद में भू-धसान: टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज और चार घायल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version