Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आज से हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू, सार्वजनिक रूप से मांगनी चाहिए माफीः बाबूलाल
    Jharkhand Top News

    आज से हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू, सार्वजनिक रूप से मांगनी चाहिए माफीः बाबूलाल

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजयुमो की आक्रोश रैली में आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप याद करिये आज जो सरकार झारखंड में है उसने किस प्रकार युवाओं को ठगा है। सरकार बनते ही कहा था कि 5 लाख नौकरी देंगे। यह भी कहा था कि नौकरी नहीं दे पाए तो हम संनयास ले लेंगे राजनीति से। पांच साल पूरा होने वाला है नौकरी दिया नहीं, संन्यास लिया नहीं। हम तो कहते हैं हेमंत सोरेन जी अगर थोड़ी भी नैतिकता आपके अंदर बची है तो आपको सार्वजनिक रूप से यहां के जनता से माफी मांगनी चाहिए। यहां के नौजवानों से माफी मांगनी चाहिए। क्षमा मांगनी चाहिए कि हमसे गलती हो गई। हमने बोल दिया था। हम नहीं कर पाये। लेकिन आप झूठ भी बोलते हो। माफी भी नहीं मांगते हो। तो फिर आज जनता हिसाब मांगने आपके दरवाजे पहुंची है। उन्होंने कहा था कि नौकरी नहीं देंगे तो बेरोजगारी भत्ता देंगे। पांच हजार, सात हजार भत्ता देंगे। एक भी नौजवानों को भत्ता नहीं दिया।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज या तो हेमंत सोरेन जी को माफी मांगनी चाहिए। या तो आज जो जनता उनसे ये हिसाब मांग रही है कि आपने कहा था कि भत्ता देंगे उसका जवाब देना चाहिए। युवा आक्रोश रैली में बूढ़ा-बुजुर्ग भी पहुंचा है क्योंकि उनको भी हेमंत सोरेन ने ठगा है। झूठ बोलकर 2019 में वोट मांगा है क्योंकि हेमंत सोरेन जी ने घोषणापत्र में कहा था कि उनकी सरकार बनेगी तो वह साल में 72 हजार रुपये देंगे। आज बुजुर्ग भी अपना हिसाब मांगने आए हैं। पांच साल के हिसाब से 72 हजार का हिसाब मांग रहे हैं। दिव्यांग को भी कहा था कि हमारी सरकार बनेगी तो आपको ढाई हजार पेंशन मिलेगा। अब वो दिव्यांग भी आकर अपना हिसाब मांग रहे हैं। गरीबों को उन्होंने कहा था कि गरीबों को ग्रीन कार्ड से पांच किलो मुफ्त राशन देंगे। वो भी हिसाब मांगने आए हैं।

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष कहा कि कल से ही सीएम हेमंत नौजवानों  लोगों को रोकने की कोशिश की। हर जगह पुलिस के पहरे लगा दिए ताकि रैली में कोई ना आ सके। हमें हक मिला है कि हम अपनी मांगों के लिए धरना रैली कर सकते हैं। 40 साल में पहली बार हम देख रहे हैं कि नुकिले कांटों की तारी भी लगा रखी है ताकी झारखंड की जनता मोरहाबादी मैदान में भी ना पहुंचे। पहले तो हम सिर्फ मोरहाबादी मैदान में यह कार्यक्रम करने वाले थे लेकिन आपने हमें जगह-जगह रोककर पूरे झारखंड के युवाओं को आंदोलन करने को मजूबर किया। आज से आपकी उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। हेमंत सोरेन की सरकार की 100 दिन से अधिक आयु नहीं है। जो पुलिस पदाधिकारी टूल्स की तरह काम कर रही है उनको भी चिन्हित किया जाएगा। मैं युवाओं से निवेदन करूंगा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, सीएम हेमंत ने दी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं
    Next Article रांची के मोरहाबादी मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच संघर्ष, पांच कार्यकर्ता और सात जवान घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version