Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार पुलिस के सेवारत कर्मियों को दुर्घटना पर 2.30 करोड़ रुपये तक की मिलेगी सहायता
    राज्य

    बिहार पुलिस के सेवारत कर्मियों को दुर्घटना पर 2.30 करोड़ रुपये तक की मिलेगी सहायता

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार पुलिस के सेवारत कर्मियों को अब दुर्घटना पर 2.30 करोड़ रुपये तक की सहायता मिलेगी। पहले जहां व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर 5 से 20 लाख तक था, जो इस साल जुलाई में बढ़कर 50 लाख तक हुआ था उसे इस विशेष सैलरी पैकेज में बढ़ाकर 1.5 करोड़ कर दिया गया है। साथ ही कई अतिरिक्त लाभ भी दिए जा रहे हैं। सब मिलाकर 2.30 करोड़ तक मिलने की सम्भावना है। इसके अतिरिक्त, हवाई दुर्घटना में मृत्यु पर 1.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कवर भी प्रदान किया जाएगा।

    इस बाबत पत्रकार वार्ता में एआईजी वेलफेयर विशाल शर्मा ,उपेन्द्र प्रसाद (पुलिस अधीक्षक, कार्मिक 1), शशि शेखर पुलिस अधीक्षक कार्मिक दो ने बताया कि समझौते को अंतिम रूप देने के लिए एक व्यापक सलाहकारी प्रक्रिया अपनाई गयी, जिसमें बिहार पुलिस के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों, बिहार पुलिस एसोसिएशन और बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के सदस्यों से परामर्श किया गया। इस सैलरी पैकेज के माध्यम से न केवल सेवारत पुलिस कर्मी, बल्कि सेवानिवृत्त कर्मी और उनके परिवारजन भी लाभान्वित होंगे। पहले जहां व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर 5 से 20 लाख तक था, जो कि इस साल जुलाई में बढ़कर 50 लाख तक हुआ था उसे इस विशेष सैलरी पैकेज में बढ़ाकर 1.5 करोड़ कर दिया गया है और कई अतिरिक्त लाभ भी दिए जा रहे है, जो सब मिलाकर लगभग 2.30 करोड़ तक मिलने की सम्भावना है।

    इसके अतिरिक्त, हवाई दुर्घटना में मृत्यु पर 1.50 करोड़ का अतिरिक्त कवर भी प्रदान किया जाएगा। कर्मियों के लिए स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 1.50 करोड़ और आंशिक विकलांगता के लिए 1.50 करोड़ तक का कवर प्रदान किया जाएगा, जो विकलांगता के प्रतिशत पर आधारित होगा। आतंकवाद विरोधी या नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल कर्मियों को 1.50 करोड़ का कवर मिलेगा। प्लास्टिक सर्जरी, बर्न्स, इंपोर्टेड दवाओं की लागत, एयर एम्बुलेंस कवर, और कोमा के बाद मृत्यु (48 घंटे बाद) के लिए 10 लाख तक का अतिरिक्त कवर प्रदान किया जाएगा।

    इस वर्ष पहली बार 20 लाख का टर्म लाइफ इंश्योरेंस भी शामिल किया गया है, जो आत्महत्या को भी कवर करेगा (बशर्ते 12 महीने से अधिक की सेवा हो)। शून्य बैलेंस खाता, मुफ्त डेबिट और क्रेडिट कार्ड, लॉकर शुल्क पर 50 प्रतिशत की छूट और कम से कम ब्याज दर पर लोन सुविधाएं शामिल हैं। कर्मियों को पर्सनल लोन, वेतन ओवरड्राफ्ट (3 लाख तक) और डीमैट खाते की वार्षिक रख-रखाव शुल्क की पूरी छूट भी मिलेगी।

    सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए 75 लाख का बीमा कवर होगा, जिसमें स्थायी पूर्ण और आंशिक विकलांगता के लिए भी 75 लाख तक का कवर शामिल है। सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए शून्य बैलेंस खाते की सुविधा, मुफ्त डेबिट और क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मियों को लॉकर शुल्क पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। सेवानिवृत्त कर्मियों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए 7.5 लाख का कवर और बेटियों की शादी के लिए भी 7.5 लाख तक का कवर मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंपाई सोरेन ने बयां किया अपना दर्द, शिबू सोरेन से न मिलने की बताई वजह
    Next Article इतिहास के पन्नों में 24 अगस्तः अंग्रेजों का पहला जहाजी बेड़ा भारत पहुंचा
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version