Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बारिश का कहर : बद्रीनाथ हाइवे पर आया मलबा, मार्ग अवरुद्ध, कई वाहन फंसे
    देश

    बारिश का कहर : बद्रीनाथ हाइवे पर आया मलबा, मार्ग अवरुद्ध, कई वाहन फंसे

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे कहीं भूस्खलन तो कहीं चट्टान टूटकर गिर रहे हैं। शुक्रवार को चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरसाडी के पास पत्थरों का ढेर और मलबा आने से हाइवे पर आवागमन बंद हो गया और कई वाहन मार्ग पर ही फंस गए। हालांकि वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को भेजा जा रहा है।

    राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं भूस्खलन और पहाड़ गिरने को लेकर भी चेताया है। भारी बारिश के बाद कई जगह से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। शुक्रवार को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरसाडी के पास मलबा आने के कारण हाईवे पर अचानक वाहनों के पहिए थम गए और लंबी कतार लग गई। कई वाहन मार्ग पर ही फंस गए। इसके अलावा नन्दप्रयाग के पास बद्रीनाथ हाईवे बंद होने से वाहनों की आवाजाही नन्दप्रयाग-कोठियालसैण वैकल्पिक मार्ग से कराई जा रही है।

    वैकल्पिक मार्ग से भेजे जा रहे वाहन
    बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नन्दप्रयाग और चमोली के बीच भारी भूस्खलन होने के कारण सुबह से ही दो स्थानों पर मार्ग अवरूद्ध हो गया था। इसके बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस की ओर से यातायात सुचारू बनाने के लिए वाहनों को कतारबद्ध करते हुए नन्दप्रयाग-कोठियालसैण वैकल्पिक मार्ग से चमोली के लिए भेजा जा रहा है।

    नदी-नाले उफान पर, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा
    बता दें कि चमोली में हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। पुलिस ने मौसम का अपडेट देखकर ही यात्रियों से आवाजाही करने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल सिंह गिरोह ने लातेहार में हुई कई गोलीबारी की घटनाओं का लिया जिम्मा
    Next Article राजनाथ सिंह ने पेंटागन में अमेरिकी रक्षा सचिव के साथ की द्विपक्षीय वार्ता
    shivam kumar

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version