Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अमेरिका ने दी भारत को 52.8 मिलियन डॉलर​ से विदेशी सैन्य बिक्री की मंजूरी
    देश

    अमेरिका ने दी भारत को 52.8 मिलियन डॉलर​ से विदेशी सैन्य बिक्री की मंजूरी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – गोलमेज सम्मेलन में अमेरिकी रक्षा कंपनियों के साथ सार्थक बातचीत

    ​- राजनाथ सिंह ने ​अमेरिकी एनएसए से रणनीतिक मामलों पर​ चर्चा की

    नई दिल्ली।​ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यात्रा के दौरान अमेरिका ने भारत को 52.8 मिलियन डॉलर​ से पनडुब्बी रोधी युद्ध सोनोबॉय और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी दे दी है।​ इसका ऐलान वाशिंगटन डीसी के पेंटागन में अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक ​के बाद किया गया है। राजनाथ सिंह​ ने एक गोलमेज सम्मेलन में अग्रणी अमेरिकी रक्षा कंपनियों के साथ सार्थक बातचीत ​की है।​ साथ ही अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारजेक सुलिवन से मिलकर आपसी हित के प्रमुख रणनीतिक मामलों पर​ चर्चा की है।​

    अमेरिकी रक्षा विभाग​ की रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी​ ने एक बयान में कहा है कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत को 52.8 मिलियन डॉलर की अनुमानित लागत पर पनडुब्बी रोधी युद्ध सोनोबॉय और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी दे दी है। भारत सरकार ने ​अमेरिका से हाई एल्टीट्यूड एंटी-सबमरीन वारफेयर सोनोबॉय​ और कई अन्य ​उपकरण खरीदने का अनुरोध किया है। डीएससीए के बयान में कहा गया है​ कि यह उपकरण भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं ​को पूरा करेंगे। ​

    इसमें कहा गया है कि प्रस्तावित बिक्री अमेरिका-भारत रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के साथ अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों का समर्थन करेगी, जो भारत-प्रशांत और दक्षिण एशिया क्षेत्रों में राजनीतिक स्थिरता, शांति और आर्थिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति है। भारत और अमेरिका ने पिछले साल रक्षा औद्योगिक सहयोग रोडमैप को अपनाया था। इसका उद्देश्य हवाई युद्ध और भूमि गतिशीलता प्रणालियों, खुफिया जानकारी, निगरानी और टोही, युद्ध सामग्री और समुद्री क्षेत्र सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी सहयोग और सह-उत्पादन को गति देना है।

    यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम​ और इंडिया एनर्जी स्टोरेज ​एलायन्स ​की साझेदारी में ​’हाइड्रोजन और भंडारण पर यूएस-भारत साझेदारी​’ पर एक उच्च स्तरीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया। इस कार्यक्रम में अमेरिकी ऊर्जा विभाग के उप सचिव डेविड एम. तुर्क, अंतर​राष्ट्रीय मामलों के लिए ऊर्जा के सहायक सचिव डॉ. एंड्रयू लाइट और भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव अजय यादव शामिल हुए। सम्मेलनमें दोनों देशों के लिए स्थायी ऊर्जा समाधान को आगे बढ़ाने में हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण प्रौद्योगिकियों के महत्व पर जोर दिया गया। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में ​’मेक इन इंडिया​’ के लिए उन्हें भारतीय भागीदारों के साथ काम करने के लिए आमंत्रित किया​ गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह ने महाप्रभु वल्लभाचार्य की प्रकट स्थली पहुंच कर किया दर्शन
    Next Article नेपाल में हुई दुर्घटना में भारतीयों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, की मुआवजे की घोषणा
    shivam kumar

      Related Posts

      बंगाल में भाजपा दोहरे शतक के करीब, तमिलनाडु में टीवीके का तूफान – 5 राज्यों के चुनाव नतीजों का सबसे बड़ा उलटफेर

      May 4, 2026

      पुरुलिया की सभी नौ सीटों पर भाजपा को बढ़त, ज्योतिर्मय महतो ने कहा– यह बदलाव का जनादेश

      May 4, 2026

      राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बदलती सत्ता की तस्वीर: बंगाल आज सच में पुनः आजाद महसूस कर रहा- अमर बाउरी
      • बंगाल में भाजपा दोहरे शतक के करीब, तमिलनाडु में टीवीके का तूफान – 5 राज्यों के चुनाव नतीजों का सबसे बड़ा उलटफेर
      • पुरुलिया की सभी नौ सीटों पर भाजपा को बढ़त, ज्योतिर्मय महतो ने कहा– यह बदलाव का जनादेश
      • सीवान में आरजेडी विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस का छापा
      • बिहार के भागलपुर में गंगा नदी के विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटा, आधी रात से आवाजाही बंद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version