Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»वैन में बने गुप्त तहखाना से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद
    राज्य

    वैन में बने गुप्त तहखाना से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। अररिया जिला मद्य निषेध विभाग की टीम ने शनिवार की देर शाम सिमराहा थाना क्षेत्र के पोठिया नेशनल हाईवे 27 स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।

    शराब धंधेबाजों ने शराब की बोतलें वैन में लोहे के चादर के पीछे तहखाना बना कर छुपा रखा था,जो देखने से खाली वैन प्रतीत हो रहा था।मद्य निषेध विभाग की टीम ने मामले में पश्चिम बंगाल के दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

    वैन पर शराब छिपाकर पश्चिम बंगाल से तस्करी कर नेशनल हाइवे 27 से ले जाया जा रहा था।पकड़े गए शराब के धंधेबाजों से मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने रातभर पूछताछ की,जिसके बाद रविवार के सुबह प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया।

    यह कार्रवाई सिमराहा थाना क्षेत्र स्थित पोठिया पेट्रोल पंप के पास की गई है। वैन से 303 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

    मामले में मद्य निषेध विभाग के अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि अररिया नेशनल हाईवे 27 के रास्ते वैन से शराब तस्करी किए जाने की अचानक से गुप्त सूचना मिली। इस पर आनन-फानन में टीम तैयार कर नेशनल हाईवे 27 पहुंचा गया। वहां वाहनों की तलाशी शुरू की गई।

    सूचना के आधार पर वाइट कलर्स की मैजिक वैन मौके पर पहुंची। वाहनों की चेकिंग होती देख उस वैन पर सवार शराब धंधेबाज वाहन को तेज गति से लेकर भागते चले गए। कई किलोमीटर पीछा करने के बाद पोठिया स्थित पेट्रोल पंप के समीप उत्पादन विभाग ने उन्हें दबोच लिया। वैन की तलाशी ली गई तो उसमें से कुछ भी नहीं निकला। इस पर पुलिस ने वैन सवार लोगों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने राज उगला।

    वैन की स्टील के चादरे को काटकर हटा कर देखा गया तो उसमें तहखाना निकला। तहखाने में शराब की बोतलें रखीं थीं। वैन से 303 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। पकड़े गए दोनों शराब धंधेबाज की पहचान पश्चिम बंगाल के कैनिंग थाना क्षेत्र के एस. के.मुन्ना और अरुण सेठ के रूप में की गई है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर वैन जब्त की गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम के मन की बात में परिवारवाद की सियासत पर चोट
    Next Article पहली प्राथमिकता सीटिंग सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की : गुलाम अहमद मीर
    shivam kumar

      Related Posts

      न्यायमूर्ति पी.बी. बजनथ्री नियुक्त किये गये पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

      September 20, 2025

      प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

      September 20, 2025

      भाजपा ने चलाया जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का अभियान

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version