Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»सुशांत की मौत के बाद डिप्रेशन पर रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी
    मनोरंजन

    सुशांत की मौत के बाद डिप्रेशन पर रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड कलाकार लगातार किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। कभी फिल्मों में अपने रोल को लेकर, कभी सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर, ये कलाकार चर्चा का हिस्सा बन रहते हैं। अब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के बाद चर्चा में आई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अब वह अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं।

    आमिर खान हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर नजर आए। उस वक्त आमिर खान ने रिया की हिम्मत की तारीफ की थी। आमिर खान ने कहा कि, ”मैं कहूंगा कि आपके साथ जो कुछ भी हुआ वह दुखद था। जिस तरह से आपकी जिंदगी बदली और जिस तरह से आपने धैर्य दिखाया, आपने अपने आत्म-विश्वास को डिगने नहीं दिया। हम सभी इससे बहुत कुछ सीख सकते हैं। ऐसे में इंसान की हिम्मत ख़त्म हो सकती है लेकिन आपने एक नया जीवन शुरू किया। जो लोग अभी भी सोचते हैं कि आप गलत हैं, उन्हें गलत जानकारी दी गई है। मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही वास्तविक स्थिति को समझेंगे।”

    रिया ने क्या कहा?
    इस बारे में बात करते हुए रिया ने कहा, ”सुशांत की मौत के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई थी। मुझे अपने जीवन का दूसरा अध्याय शुरू करने के लिए एक लंबा सफर तय करना पड़ा। उदासी, डिप्रेशन जैसी कई चीजें थीं। मुझे इससे बाहर आने में थोड़ा समय लगा, लेकिन अब मुझे लगता है कि मुझमें नई ऊर्जा आ गई है। मुझे नए लोगों से मिलने का मन हो रहा है। ऐसा लगता है कि मेरी जिज्ञासा फिर से जागृत हो गई है। मैं जानना नहीं चाहती थी कि लोगों के जीवन में क्या चल रहा है। अब डिप्रेशन से बाहर आने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे सूरज फिर से उग रहा है।”

    रिया ने कहा कि, ‘बड़े होने के दौरान मैं जिस माहौल से घिरी थी, उसने मुझे ऐसी परिस्थितियों में साहस दिखाने की भी इजाजत दी। मेरे पिता सेना में थे। मैं बचपन से देखती आई हूं कि जब मेरे पिता हमें छोड़कर वापस सेना में चले जाते थे तो इस बात की कोई गारंटी नहीं होती थी कि वह वापस आकर हमसे मिलेंगे। जैसे-जैसे मैं बड़ी हुई, मुझे समझ आने लगा कि जीवन कठिन है। मैंने संघर्ष करने और कभी हार न मानने की कला सीख ली थी। सदैव आशावादी रहना सीखाया। यह आपके डीएनए में अपने आप आ जाता है। आप आसानी से हार नहीं मानते।” रिया ने कहा कि तब आमिर खान ने उनसे कहा था कि आपने बहुत साहस दिखाया है और आपको खुद पर गर्व होना चाहिए।” उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन हाेने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोने में सपाट कारोबार, चांदी में मामूली गिरावट
    Next Article फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी
    shivam kumar

      Related Posts

      अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में आई गिरावट

      June 19, 2025

      ‘सन ऑफ सरदार-2’ का पहला पोस्टर रिलीज

      June 19, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द
      • झारखंड में सबसे अधिक लातेहार में सामान्य से 347 प्रतिशत हुई बारिश
      • गोस्सनर कॉलेज में 27 तक 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं छात्र
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version