Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुख्यमंत्री ने जामा से 7.32 लाख बहन-बेटियों को दिया मंईयां सम्मान योजना का लाभ
    Top Story

    मुख्यमंत्री ने जामा से 7.32 लाख बहन-बेटियों को दिया मंईयां सम्मान योजना का लाभ

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 27, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आपकी हर समस्या के समाधान की हो रही कोशिश: हेमंत
    आजाद सिपाही संवाददाता
    दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर राज्यभर की महिलाओं में जो उत्साह एवं खुशी देखने को मिल रही है, वह अदभुत है। आपका ये उत्साह हमें हर मुसीबत तथा चुनौती से लड़ने की ताकत देता है। आपकी उम्मीदों और भरोसे से हम हर चुनौती का डट कर मुकाबला करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। वह मंगलवार को जामा प्रखंड स्थित पांजनपहाड़ी में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संताल परगना प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी को जो मजबूत और सशक्त करेगा, वही राज्य आगे बढ़ेगा। राज्य के विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी हर हाल में जरूरी है। यही वजह है कि हमारी सरकार आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है।

    जिन्होंने कभी ब्लॉक ऑफिस तक नहीं देखा उनके दरवाजे पहुंच रही सरकार
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से चार वर्ष पहले कई ऐसे गांव थे, जहां के लोगों ने कभी ब्लॉक ऑफिस तक नहीं देखा था। डीसी-एसपी ऑफिस के बारे में जिन्हें कोई जानकारी तक नहीं थी, उनके दरवाजे पर आज पूरी सरकार पहुंच रही है। जिन गांवों में जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है, जहां आवागमन की कोई सुविधा नहीं है, वहां आज बीडीओ-सीओ, डीसी-एसपी से लेकर विभागों के सचिव पहुंच कर आपकी समस्याओं को न सिर्फ सुन रहे हैं, बल्कि उसका समाधान कर रहे हैं। जिन समस्याओं का निदान तत्काल संभव नहीं है, उसकी जानकारी सरकार तक पहुंचा रहे हैं, ताकि उस दिशा में ठोस कदम उठाया जा सके। सरकार की योजनाओं से कोई वंचित नहीं रहे, इसी सोच के साथ कार्य कर रहे हैं।

    किसानों को वैकल्पिक कृषि के लिए सरकार कर रही पूरा सहयोग
    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं लेकर आयी है। विशेषकर आज मौसम में जिस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है, उसमें किसानों को पारंपरिक खेती के अलावा वैकल्पिक कृषि के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी योजना और मुख्यमंत्री पशुधन योजना जैसी अनेकों योजनाएं हैं, जिनसे जुड़कर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

    पिछले साढ़े चार वर्षों में विकास का नया पैमाना बना
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में हमारी सरकार ने इस राज्य और यहां के आदिवासी-मूलवासी, दलित, पिछड़े,अल्पसंख्यक, किसान-मजदूर, बूढ़े- बुजुर्ग, महिला, युवा समेत हर वर्ग-तबके के लिए जो कार्य किये हैं, उसने विकास का नया आयाम गढ़ा है। आज राज्य का कोई भी बूढ़ा-बुजुर्ग पेंशन से वंचित नहीं है। किसानों के दो लाख रुपये तक के लोन माफ किये गये हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए उत्कृष्ट विद्यालय खोले गये हैं। यहां के बच्चे पढ़-लिख कर आगे बढ़ें, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उन्हें आर्थिक सहयोग किया जा रहा है। बच्चियों की पढ़ाई आर्थिक तंगी से छूटे नहीं, इसके लिए उन्हें सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा गया है। इसी तरह की अनेकों योजनाएं हैं, जो राज्य वासियों को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं।

    सात लाख 32 हजार 906 बहन-बेटियों को मिली 73 करोड़ 29 लाख छह हजार सम्मान राशि
    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सात लाख 32 हजार 906 लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 73 करोड़ 29 लाख छह हजार रुपये सम्मान राशि के रूप में हस्तांतरित कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया। इनमें दुमका की एक लाख 58 हजार 724, देवघर जिले की 50 हजार 152, साहिबगंज जिले की एक लाख 20 हजार 78, गोड्डा जिले की एक लाख 58 हजार 289, पाकुड़ जिले की एक लाख 20 हजार 110 और जामताड़ा जिले की एक लाख 25 हजार 543 बहन- बेटियां शामिल हैं।

    इनकी रही उपस्थिति
    इस कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बेबी देवी, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री इरफान अंसारी, सांसद नलिन सोरेन, विधायक प्रदीप यादव, विधायक बसंत सोरेन, विधायक बादल, विधायक दिनेश विलियम मरांडी, विधायक कल्पना सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा, प्रमंडलीय आयुक्त लाल चंद दादेल तथा संताल परगना प्रमंडल अंतर्गत आने वाले जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा में चंपाई को वह तवज्जो नहीं मिलेगी, जो झामुमो से मिली: मनोज पांडेय
    Next Article चंपाई सोरेन का भाजपा में आना एक शुभ संकेत: अर्जुन मुंडा
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version