Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»अयोध्या में ब्रेकअप करने पर युवती की प्रेमी ने की हत्या, सबूत मिटाने के लिए केमिकल से जलाया शरीर
    राज्य

    अयोध्या में ब्रेकअप करने पर युवती की प्रेमी ने की हत्या, सबूत मिटाने के लिए केमिकल से जलाया शरीर

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रेलवे के खंडहर डाक बंगले में लापता युवती की सड़ी-गली लाश मिली। मृत युवती का सिर व धड़ का पूरा हिस्सा गायब और हाथ-पैर ही सुरक्षित हैं। पुलिस ने शव मिलने और पहचान के आधार पर कुछ ही घंटे में इस जघन्य वारदात की गुत्थी खोल दी और मृतक युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को आरोपित ने ब्रेकअप के चलते अंजाम दिया है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने बताया कि गोसाईगंज स्थित रेलवे के खंडहर डाक बंगले में एक युवती की सड़ी गली लाश मिली। उसके सिर्फ हाथ–पैर सुरक्षित हैं। ज्यादातर बॉडी गल चुकी थी। शव के अवशेष को कब्जे में लेकर त्वरित छानबीन की गई। मृत युवती की पहचान 24 अगस्त से लापता अंबेडकरनगर की रहने वाली कमला देवी की बेटी सविता के रूप में हुई है। जांच में पाया गया कि हत्यारे द्वारा वारदात में युवती की हत्या कर केमिकल से गलाने की कोशिश की गई थी। बॉडी में कपड़ा भरा और सिर गायब था। पहचान के आधार पर जब मृतक युवती की कॉल डिटेल निकाली गई तो कुछ हत्या को लेकर अहम जानकारी मिली। इसी कड़ी को जोड़ते हुए बिना समय गंवाए पुलिस टीम ने हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

    एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपित दिलीप कुमार ने अपना गुनाह स्वीकारा कि हत्या उसने ही की है। उससे ब्रेकअप के बाद सविता दूसरे युवक के संपर्क में आ गई थी। वह उससे बदला लेने की ठान ली। इसी वजह से उसने युवती को बुलाया और रेलवे के खंडहर में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उसने उसके शरीर को केमिकल से जलाया लेकिन कुछ अवशेष बच गए। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपित के खिलाफ अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजालौन में 24 घंटे में साढ़े तीन मीटर बढ़ा यमुना का जलस्तर, दहशत में लोग
    Next Article बीजापुर में 24 लाख का इनामी नक्सल कमांडर गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version