Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»‘इमरान खान को करना पड़ सकता है सैन्य मुकदमे का सामना’
    दुनिया

    ‘इमरान खान को करना पड़ सकता है सैन्य मुकदमे का सामना’

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने संकेत दिया है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सैन्य मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है। एआरवाई न्यूज का कहना है कि ख्वाजा आसिफ ने यह महत्वपूर्ण बयान एक निजी समाचार चैनल के टॉक शो में रविवार को दिया। रक्षामंत्री ने कहा कि पीटीआई को नौ मई की घटनाओं के लिए देश से माफी मांगनी होगी, अन्यथा कोई बातचीत नहीं होगी।

    ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पीटीआई शासन के दौरान सैन्य अदालत में 24 मामलों में से कई लोगों को मौत की सजा सुनाई गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीटीआई संस्थापक से तीन बार बातचीत की पेशकश की। हाल ही में एक साक्षात्कार में भी ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि अगर पीटीआई संस्थापक पर सैन्य अदालत में मुकदमा चलाया जाता है, तो यह एक खुला मुकदमा होगा।

    आसिफ ने कहा कि पीटीआई संस्थापक के ‘नकारात्मक’ मंसूबों को उजागर करने के लिए खुला मुकदमा महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि पीटीआई को नौ मई को राष्ट्रीय संस्थानों पर हुए हमले में ‘संलिप्त’ पाया गया है। देश को सुरक्षा संस्थानों के खिलाफ पीटीआई के भयावह मंसूबों के बारे में जानने का हक है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पीटीआई संस्थापक और पूर्व आईएसआई प्रमुख फैज हमीद के बीच संबंध नौ मई के बाद भी जारी रहे। दोनों का लक्ष्य एक समान था, इसलिए उनके बीच संबंध रहे। उल्लेखनीय है कि इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी रावलपिंडी आदियाला जेल में बंद हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीलंका में मुख्य तमिल दल राष्ट्रपति चुनाव में प्रेमदासा का करेगा समर्थन
    Next Article बांग्लादेश संसद की स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी का इस्तीफा
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version