Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आम नागरिकों की शिकायतों का पुलिस तत्काल करेगी निवारण : एसपी
    Top Story

    आम नागरिकों की शिकायतों का पुलिस तत्काल करेगी निवारण : एसपी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 2, 2024Updated:September 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जन शिकायत समाधान कार्यक्रम को लेकर जिले में चलेगा जागरूकता अभियान
    रामगढ़। अब आम नागरिकों की शिकायत तत्काल दूर हो जाएगी पुलिस न सिर्फ शिकायतों पर पहल करेगी बल्कि समय पर उसका निवारण भी होगा राज्य के डीजीपी के निर्देश पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन 10 सितंबर को होना है लेकिन इससे पहले रामगढ़ जिले में इस कार्यक्रम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा सोमवार को एसपी अजय कुमार ने इस मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और उन्होंने बताया कि हर नागरिक को पुलिस की भूमिका और उससे मिलने वाले सुविधाओं को लेकर जागरूक किया जाएगा। एसपी ने बताया कि 3 और 6 सितंबर को रामगढ़ जिले के अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें सर्किल इंस्पेक्टर लोगों को कानून के बारे में बताएंगे। इसके अलावा ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में अपराध पर कैसे नियंत्रण करना है और उसकी सूचना पुलिस को कैसे देनी है इस पर भी ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी।

    नए अपराध कानून और साइबर क्राइम के मुद्दे भी रहेंगे शामिल
    एसपी अजय कुमार ने बताया कि जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से गुमशुदगी के मामले, महिला सुरक्षा, पुलिस से मिलने वाले मुआवजे, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर के अलावा नया अपराध कानून और साइबर क्राइम के मुद्दे शामिल रहेंगे। साथ ही डायल 112, डायल 1930 के बारे में भी आम नागरिकों को बताया जाएगा। ऐसे बहुत सारे नियम हैं जिस पर आम नागरिक अभी भी जागरूक नहीं है। जिसकी वजह से उन्हें पुलिस का पूरा सहयोग नहीं मिल पाता है।

    ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में नशीले कारोबार पर लगेगा अंकुश
    एसपी ने बताया कि ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों में अफीम की खेती अपराधियों के द्वारा की जाती है। इसके अलावा शहर से लेकर गांव तक जुआ, नशीले पदार्थ की तस्करी, नशे की हालत में स्कूलों के आसपास छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती हैं। कम्युनिटी पुलिसिंग के द्वारा इन सारे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

    इन स्थानों पर लगेंगे जागरूकता शिविर
    जिले के रजरप्पा और रामगढ़ थाना अंतर्गत हाई स्कूल, दुलमी ब्लॉक के सामने, गोला अंचल क्षेत्र में बरलंगा और राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय गोला, पतरातू अंचल में बासल थाना अंतर्गत हनुमानगढ़ी पंचायत भवन, मांडू अंचल में वेस्ट बोकारो ओपी अंतर्गत पंचायत सचिवालय केदला में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम तीन सितंबर को आयोजित होगा।

    इसके बाद छह सितंबर को पतरातू सीडीपीओ द्वारा बासल थाना अंतर्गत मां पंचबहिनी उच्च विद्यालय लबगा और सात सितंबर को रामगढ़ सीडीपीओ द्वारा तहसील कचहरी झंडा चौक में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों का एसपी अजय कुमार मॉनिटरिंग करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत आज, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
    Next Article 2019 के विधानसभा चुनाव की गलतियों से भाजपा को सबक लेने की जरूरत
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version