Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष सहित चार गिरफ्तार
    देश

    कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष सहित चार गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 3, 2024Updated:September 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष के साथ तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। 53 वर्षीय घोष के साथ 52 वर्षीय विप्लव सिंह को भी पकड़ा गया है। सिंह अस्पताल में दवाओं आदि की आपूर्ति करता था। 46 वर्षीय वेंडर सुमन हाजरा को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा संदीप घोष के एडिशनल सिक्योरिटी इंचार्ज रहे 44 वर्षीय अफसर अली की भी गिरफ्तारी हुई है।

    सीबीआई ने सोमवार देररात जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी । 16 अगस्त से संदीप घोष को लगातार 16 दिन तक पूछताछ का सामना करना पड़ा, जिसमें केवल शनिवार और रविवार को ही उनसे पूछताछ नहीं की गई। सोमवार को उन्हें दोबारा सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बुलाया गया। यहां से उन्हें निजाम पैलेस ले जाकर जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया। इन चारों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    नौ अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के बाद संदीप घोष की भूमिका पर सवाल उठने लगे थे। 15 अगस्त को पहली बार सीबीआई ने उन्हें तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। अगले दिन, सड़क से ही उन्हें सीबीआई की गाड़ी में बैठाकर सीजीओ कॉम्प्लेक्स ले जाया गया था। 24 अगस्त तक उन्हें लगातार नौ दिनों तक बुलाया गया और उन्हें सीबीआई दफ्तर में रोजाना 10 से 14 घंटे तक रहना पड़ा। 25 अगस्त को सीबीआई की एक टीम ने संदीप घोष के बेलियाघाटा स्थित घर पर छापा मारा। लगभग 75 मिनट के बाद उन्होंने दरवाजा खोला और सीबीआई के अधिकारी अंदर गए। उल्लेखनीय है कि कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा, अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच भी सीबीआई को सौंपी गई है। इन दोनों मामलों में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर संदीप घोष समेत सात लोगों की पॉलिग्राफ टेस्ट कराया था।

    छुट्टी पर जाने का आदेश और विवादास्पद स्थानांतरण
    महिला डॉक्टर का शव मिलने के बाद आरजी कर अस्पताल में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। रेजिडेंट डॉक्टरों और छात्रों की मांग थी कि संदीप घोष को उनके पद से हटाया जाए। 12 अगस्त को संदीप घोष ने दबाव में आकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कुछ घंटों बाद ही उन्हें राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक अन्य सरकारी अस्पताल में प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त कर दिया। वहां भी उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जिसके बाद हाई कोर्ट ने उन्हें छुट्टी पर जाने का आदेश दिया। अंततः, आंदोलन के दबाव के कारण उन्हें उस पद से भी हटा दिया गया।

    साक्ष्यों को नष्ट करने का आरोप
    महिला डॉक्टर का शव मिलने के बाद सेमिनार हॉल के पास के एक कमरे की दीवार को कथित रूप से “संरक्षण कार्य” के नाम पर तोड़ दिया गया। इस मामले में भी संदीप घोष की भूमिका होने का संदेह जताया जा रहा है, और इस बारे में भी उनसे पूछताछ की गई। इसके साथ ही, तीन साल से अधिक समय तक आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं का मामला भी उजागर हुआ है। इस मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया, लेकिन एक दिन बाद ही हाई कोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। आरजी कर कॉलेज और अस्पताल से संबंधित विभिन्न गड़बड़ियों की जानकारी सामने आई है, जिनमें शवगृह से शवों के गायब होने से लेकर अस्पताल के जैविक कचरे में अनियमितताओं के आरोप भी शामिल हैं। इस मामले में अस्पताल के पूर्व अतिरिक्त सुपरिंटेंडेंट अख्तर अली ने पुलिस का ध्यान आकर्षित किया। आरोपों में संदीप घोष के अलावा आरजी कर के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख देवाशीष सोम, अस्पताल के पूर्व सुपरिंटेंडेंट संजय बशिष्ठ और चिकित्सा सामग्री सप्लायर बिप्लब सिंह का नाम भी शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी आज ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे
    Next Article पूर्व पुलिस प्रमुख प्रकाश सिंह ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
    shivam kumar

      Related Posts

      केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब, चार दिनों में 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

      April 25, 2026

      छत्तीसगढ़ के 47 नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

      April 25, 2026

      हुगली में राहुल गांधी की रैली, मोदी-ममता और वाम दलों पर साधा निशाना

      April 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब, चार दिनों में 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
      • छत्तीसगढ़ के 47 नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
      • देवघर के बैद्यनाथ धाम में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने की पूजा
      • जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षाकर्मी बिरसा मुंडा की हत्या मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
      • हुगली में राहुल गांधी की रैली, मोदी-ममता और वाम दलों पर साधा निशाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version