Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»चीन के थिंक टैंक ने फिलीपींस पर हवाई उकसावे का आरोप जड़ा
    दुनिया

    चीन के थिंक टैंक ने फिलीपींस पर हवाई उकसावे का आरोप जड़ा

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीजिंग। चीन के थिंक टैंक ने फिलीपींस पर हवाई उकसावे का गंभीर आरोप जड़ा है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने बीजिंग स्थित थिंक टैंक साउथ चाइना सी स्ट्रैटेजिक सिचुएशन प्रोबिंग इनिशिएटिव (एससीएसपीआई) के हवाले से कहा है कि दक्षिण चीन सागर में जहाजों की टक्कर से भी अधिक गंभीर अनिश्चितता और दुर्घटना का जोखिम है। विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि फिलीपींस बलों की वापसी और उकसावे को समाप्त करना ही स्थिति को हल करने का एकमात्र तरीका है।

    ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, एससीएसपीआई ने सोमवार को स्थिति का विश्लेषण किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि 28 अगस्त को फिलीपींस ने एक एच-145 हेलीकॉप्टर भेजा और फिलीपींस तट रक्षक जहाज एमआरआरवी-9701 को आपूर्ति की एयरड्रॉपिंग की। यह तट रक्षक जहाज अवैध रूप से चीन के जियानबिन जिओ के लैगून में लंगर डाले हुए है। चीन तटरक्षक बल के अनुसार, पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    शंघाई इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल स्टडीज के रिसर्च फेलो जू चेन ने कहा कि चीन मौजूदा समय में फिलीपींस की एयरड्रॉपिंग को रोकने में पूरी तरह सक्षम है। उसे इसके लिए कठोर कदम उठाने का फैसला लेना चाहिए। थिंक टैंक ने चेतावनी दी है कि यदि फिलीपींस ने हवाई घुसपैठ जारी रखी तो चीन को कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हवाई टकराव की स्थिति में परिणाम जहाज की टक्कर से कहीं अधिक गंभीर होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में 10 किमी की दौड़ क्या व्यावहारिक है?
    Next Article पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को किया नमन
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version