Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल एयरपोर्ट पर तीन मुख्य कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हुआ था सौर्य एयरलाइंस का विमान
    दुनिया

    नेपाल एयरपोर्ट पर तीन मुख्य कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हुआ था सौर्य एयरलाइंस का विमान

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – जांच समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंपी

    काठमांडू। काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर 24 जुलाई को सौर्य एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच रिपोर्ट का खुलासा हुआ है। जांच समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट में दुर्घटना के पीछे तीन संभावित कारण बताए गए हैं। इनमें कार्गो में बैगेज के लोड का बैलेंस उड़ान नियमों के मुताबिक न होने, विमान की टेक ऑफ गति का संतुलन नहीं होने और टेक ऑफ के दौरान नियमों की अनदेखी किये जाने को दुर्घटना का कारण बताया गया है।

    काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरने के कुछ सेकेंड के बाद ही सौर्य एयरलाइंस का विमान 24 जुलाई को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान के नियमित सी चेक के लिए पोखरा जा रहे विमान में सवार एक पायलट के अलावा एयरलाइंस कंपनी के 18 कर्मचारियो की मौत हो गई थी। सरकार ने इस दुर्घटना की जांच के लिए नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के पूर्व महानिदेशक रतीश चंद्र लाल के संयोजकत्व में एक समिति गठित की थी।

    इस समिति ने सरकार को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट में इस दुर्घटना के पीछे तीन संभावित कारण बताए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पहला कारण जहाज के लोड पर ध्यान ना देना है। लाल ने बताया कि जांच में पाया गया है कि जहाज में बैठे यात्री और उसके कार्गो में रहे बैगेज के लोड का बैलेंस उड़ान नियमों के मुताबिक नहीं था। जांच रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया है कि नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और विमान उड़ाने वाली एयरलाइंस कंपनियों को इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि विमान की उड़ान से पहले विमान के लोड की अनिवार्य चेकिंग हो।

    दुर्घटना के दूसरे संभावित कारण में जहाज के लोड के मुताबिक विमान की टेक ऑफ गति का संतुलन नहीं होना बताया गया है। लाल ने बताया कि दुर्घटना के दिन सौर्य एयरलाइंस के लोड के अनुसार जहाज की गति को मेंटेन न किया जाना दुर्घटना का कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि जहाज के लोड के मुताबिक रनवे पर उसकी स्पीड बैलेंस नहीं दिखी। लोड बैलेंस नहीं होने के कारण पार्किंग से एप्रॉन होते हुए टैक्सी वे और रन वे तक पहुंचने की गति सीमा ठीक नहीं होने की बात कही गई है। इस दुर्घटना के तीसरे कारण में उड़ान के सभी नियमों का पालन न करने और टेक ऑफ के दौरान नियमों की अनदेखी बताई गई है। विमान के लोड के मुताबिक ही विमान की गति को सीमित रखना चाहिए था लेकिन दुर्घटनाग्रस्त विमान की टेक ऑफ स्पीड और उसके मुताबिक रोटेटिंग एंगल नहीं मिलने को भी दुर्घटना का एक कारण बताया गया है।

    रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्लाइट रिकार्डिंग डेटा के मुताबिक सौर्य एयरलाइंस का दुर्घटनाग्रस्त विमान टेक ऑफ के पहले 5 सेकेंड में 50 फीट की ऊंचाई पर था तो 10 सेकेंड में 100 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया था। काठमांडू एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी और विमान के ब्लैक बॉक्स के डेटा के मुताबिक सिर्फ 29 सेकेंड में ही विमान डिस बेलेंस होकर नीचे गिर गया। जांच रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सिर्फ 21 सेकेंड में ही पायलट ने फ्लाइट को रोटेट किया था और 29वें सेकेंड में फ्लाइट क्रैश हो गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के पक्ष में सुनाया फैसला, भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों में बदलाव बहाल
    Next Article बांग्लादेश के पूर्व जहाजरानी मंत्री शाहजहां खान गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version