Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम ने झामुमो क्यों छोड़ी, क्या सीएम हेमंत के पास कोई जवाब है? : बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम ने झामुमो क्यों छोड़ी, क्या सीएम हेमंत के पास कोई जवाब है? : बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 6, 2024Updated:September 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। बाबूलाल मरांडी ने झामुमो पर हमला बोलते हुए कहा कि झामुमो के बैनर से शिबू सोरेन गायब हो गये हैं। बैनर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर नहीं लगायी जा रही है। बैनर में इन दिनों हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ही रहती हैं। क्या कारण है कि झामुमो के सीनियर लीडर चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम को पार्टी छोड़नी पड़ी है। इन लोगों ने झामुमो को खून पसीने से सींचा था। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आनेवाले समय में और भी लोग पार्टी में शामिल होंगे। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार ने लोगों से किये वादे पूरे नहीं किये। रोजगार का वादा नहीं पूरा किया। महिलाओं को सोने का सिक्का देने का वादा पूरा नहीं किया।

    प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बाबूलाल ने जमशेदपुर में की बैठक
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर के दौरे पर आनेवाले हैं। उनके आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। वहीं, शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर में बैठक की। बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों की उन्होंने समीक्षा की। बाबूलाल मरांडी ने बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोर-शोर से जुट जाये। कोल्हान से इस बार सारी 14 सीटें जीतनी हैं। सभी घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहित के कामों को जनता तक पहुंचायें। बाबूलाल मरांडी ने निर्देश दिया है कि 8 और 9 सितंबर को एक अभियान के तहत सभी पार्टी कार्यकर्ता बूथों पर जायेंगे और वहां मतदाता सूची का जायजा लेंगे। अगर मतदाता सूची में गड़बड़ी है, तो उसे ठीक करवाना है। नाम छूटा है, तो जुड़वाना है, गलत नाम चढ़ा है, तो उसे कटवाना है। बाबूलाल मरांडी ने बताया कि सभी प्रमंडल में संकल्प यात्रा निकाली जायेगी। यह संकल्प यात्रा 20 या 21 सितंबर को निकाली जायेगी। संकल्प यात्रा के जरिए भाजपा अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी।

    जदयू के बारे में फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा
    बाबूलाल मरांडी से जब पूछा गया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा किन पार्टियों के साथ चुनाव लड़ेगी। इस पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अभी भाजपा के साथ आजसू है। इसके अलावा और कौन पार्टी भाजपा के साथ चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। जदयू के बारे में पूछे जाने पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जदयू केंद्र में भाजपा के साथ है। यहां वह चुनाव लड़ेगी या नहीं इसका फैसला केंद्रीय स्तर पर ही होगा।

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व व देश की शांति के लिए हमारी सेना युद्ध के लिए भी तैयार: राजनाथ सिंह
    Next Article झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अंदर आउटसोर्स खत्म करने को लेकर जल्द निर्णय होगा: इरफान अंसारी
    shivam kumar

      Related Posts

      दिल्ली में यूपीएससी छात्रों के लिए झारखंड सरकार बनाएगी छात्रावास : मंत्री चमरा लिंडा

      September 22, 2025

      श्रीराम पावर प्लांट में फटा बॉयलर, दो मजदूर झुलसे

      September 22, 2025

      ब्लिंकिट स्टोर को लेकर सोनारी में बवाल

      September 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में यूपीएससी छात्रों के लिए झारखंड सरकार बनाएगी छात्रावास : मंत्री चमरा लिंडा
      • जीएसटी की नई दरें प्रभावी, सभी को बड़ी राहत
      • जीएसटी की नई दरें लागू, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता
      • स्टॉक मार्केट में टेक डिफेंस लैब्स की धांसू एंट्री, लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति में सुधार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version