रांची। झारखंड पुलिस राज्य के सभी जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम की शुरूआत 10 सितंबर से होगी। जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 18 मुख्य मुद्दे पर आम जनता की समस्या सुनी जायेगी और उनकी मदद की जायेगी। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए 21 जिलों में 21 आइजी और डीआइजी रैंक के अफसरों को प्रतिनियुक्त किया है। प्रतिनियुक्त अधिकारी जन शिकायत समाधान कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देश का सही से अनुपालन हो रहा है या नहीं, आम जनता से मिली शिकायत का सही तरीके से निवारण किया जा रहा है या नहीं, पुलिस पदाधिकारी और कर्मी के खिलाफ दुर्व्यवहार से संबंधित प्राप्त शिकायत को लेकर नियमानुसार कार्रवाई हो रही है या नहीं, आम जनता के प्रति पुलिस का व्यवहार सम्मानजनक है या नहीं और जिले के एसपी द्वारा प्राप्त शिकायतों का निष्पादन सही ढंग से किया जा रहा है या नहीं, इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। हालांकि कोल्हान रेंज में किसी अधिकारी को प्रतिनियुक्त नहीं किया गया है।
21 जिलों में प्रतिनियुक्त किये गये आइजी और डीआइजी :
रांची: आइजी मनोज कौशिक।
खूंटी: आइजी प्रभात कुमार।
सिमडेगा: आई0जी असीम विक्रांत मिंज।
गुमला: आइजी अखिलेश झा।
हजारीबाग: आइजी पंकज कंबोज।
बोकारो: आइजी माइकल राज एस।
पलामू: आइजी नरेंद्र सिंह
लातेहार: आइजी राजकुमार लकड़ा।
रामगढ़: आइजी एवी होमकर।
देवघर: आइजी ए विजयालक्ष्मी।
साहिबगंज: आइजी क्रांति गड़देशी।
गिरिडीह: डीआइजी सुनील भास्कर।
धनबाद: डीआइजी सुरेंद्र झा।
कोडरमा: डीआइजी मयूर पटेल कन्हैयालाल।
लोहरदगा: डीआइजी अनूप बिरथरे।
चतरा: डीआइजी कार्तिक एस।
गढ़वा: डीआइजी वाई एस रमेश।
दुमका: डीआइजी इंद्रजीत महथा।
गोड्डा: डीआइजी शैलेंद्र वर्नवाल।
पाकुड: डीआइजी संजीव कुमार।
जामताड़ा: आइजी शैलेंद्र सिन्हा।