Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»नीति, नीयत और विश्वसनीयता के मापदंड पर सरकार विफल: सूदेश महतो
    Jharkhand Top News

    नीति, नीयत और विश्वसनीयता के मापदंड पर सरकार विफल: सूदेश महतो

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 8, 2024Updated:September 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सरकार पर लगाया वादा खिलाफी आरोप
    -राज्य भर के हजारों युवा रांची के प्रभात तारा मैदान में जुटे
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा कि शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए नीति, नीयत और विश्वसनीयता की आवश्यकता है। मौजूदा सरकार इन तीनों मापदंडों पर विफल रही है। हमारे युवा सड़कों पर हैं। युवा रोजगार मांग रहे हैं। इनके पास बीए, एमए, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक आदि की डिग्री है। लेकिन इनके पास नौकरी नहीं है। यही नौकरी की डिग्री सरकार को देनी थी। सुदेश रविवार को रांची के प्रभात तारा मैदान में पार्टी की नवनिर्माण संकल्प सभा में बोल रहे थे।

    यह शिकारी सरकार बन गयी है:
    सुदेश ने कहा कि अब हेमंत सरकार, सरकार नहीं है। यह शिकारी बन गयी है। लोकतंत्र के मालिक जनता की चुनी सरकार चुनाव से पहले उसके वोट का शिकार करने के लिए सरकारी खजाने का चारा फेंक रही है। आप फंसियेगा मत। अगर सरकार की नीयत सही होती तो इस सरकार ने बनने के बाद ही जनता को सारे लाभ दिये होते। ये राज्य चला नहीं रहे हैं, इसे चर रहे हैं। यह सरकार जो भी योजनाएं ला रही है ये कोई कल्याणकारी कार्यक्रम नहीं है, ये एक चुनावी नारा है। अगर इन्हें जनता की चिंता होती तो ये सारी योजनाएं सरकार बनते ही लागू हो जातीं।

    हेमंत सरकार ने राज्य को केवल लूटा:
    सुदेश ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं से बेरोजगारी भत्ता का वादा किया था। अगर यह अपने वादे पर काम किए होते तो आज हर युवक को 4 लाख 20 हजार रुपया मिले होते। हेमंत सरकार ने सिर्फ राज्य को ही नहीं लूटा, जमीन व खदान को नहीं लूटा, बल्कि इन्होंने हर युवा के 4 लाख 20 हजार रुपया को भी लूटा है।

    चुल्हा भत्ता नहीं, चुनावी भत्ता दे रहे:
    आजसू प्रमुख ने कहा कि सरकार ने कहा था दो हजार रुपये का चूल्हा भत्ता देंगे। अब जब चुनाव आ गया तो यह एक हजार का चुनावी भत्ता दे रहे हैं। सरकार अपने वादे अनुसार अभी तक हर महिला को दो हजार रुपये प्रति माह की दर से चूल्हा भत्ता दी होती, तो अभी तक पांच वर्ष में हर महिला को एक लाख बीस हजार रुपये मिला होता। यह हजार रुपये महिला को भत्ता नहीं दे रहे हैं, बल्कि हर महिला का एक लाख बीस हजार रुपये हड़प चुके हैं।

    जेपीएससी द्वारा साल में कई परीक्षाएं लेने का वादा भी धोखा:
    सुदेश महतो ने कहा कि सरकार ने कहा था हर वर्ष जेपीएससी परीक्षाएं लेगी। यह भी नहीं हुआ। सरकार ने कहा था युवाओं के पास नौकरियों की भरमार होगी लेकिन विगत पांच वर्षों में क्या हुआ? आंकड़ें बताते हैं कि हर वर्ष पांच लाख नौकरियों का दावा करने वाली इस सरकार के शासनकाल में जेपीएससी ने 1033 लोगों को तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 10,041 लोगों को नौकरियां दीं।

    पांच लाख लोग रोजगार की तलाश में घरों से निकलते हैं:
    सुदेश ने कहा कि आज राज्य की कुल आबादी अनुमानत: 4 करोड़ है। इसमें कामकाजी उम्र वालों की आबादी 1 करोड़ 47 लाख 2 हजार 184 है। यह ऐसे लोग हैं जो यह तो काम कर रहे हैं या काम की तलाश में हैं। इनमें 5 लाख लोग रोजगार की तलाश में घरों से निकलते हैं। इसमें शिक्षित, अशिक्षित, कुशल, अकुशल एवं हर प्रकार के कामकाजी उम्र के लोग शामिल हैं। जो हर रोज घर से निकलते हैं और बिना एक रुपये कमाये वापस लौट जाते हैं।

    हन लोगों के हक के लिए संघर्ष कर रहे:
    सुदेश ने कहा कि हम एक राजनीतिक दल के रूप में झारखंड के लोगों की बुनियादी जरूरतों, सामाजिक सरोकारों, आर्थिक उन्नति, राजनीतिक चेतना एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तथा उनके हक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। झारखंड अपने निर्माण के 24वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। लंबे संघर्ष एवं रक्त रंजित आंदोलनों से गुजर कर हम सब ने अलग झारखंड राज्य तो पा लिया लेकिन शहीदों के सपने के अनुसार तथा आंदोलन में शामिल हर वर्ग के उम्मीदों के अनुकूल यह राज्य निखर नहीं पाया।

    सरकार की प्राथमिकता आंदोलनकारियों के अनुरूप नहीं
    सुदेश ने कहा कि दुर्भाग्य से आज जो राजनीतिक व्यवस्था राज्य को चला रही है उसकी प्राथमिकता राज्य निर्माण के आंदोलनकारियों के सपनों के अनुकूल नहीं है। आज हमारे अन्नदाता परिवार की मासिक आय मात्र 4800 रुपये है। आपने युवाओं की फौज को सड़कों पर पुलिस की गोलियां और लाठियां खाने को छोड़ दिया और अपनी कलंकित विरासत को आगे बढ़ाते हुए झारखंड के मूलवासी एवं आदिवासियों की जमीन लूटने के लिए दलालों की एक बड़ी फौज खड़ी की। उन्हें सरकारी संरक्षण देकर हजारों करोड़ रुपये की जमीन हड़पने का काम किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव के लिए लोजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की तैयारी करने की अपील की
    Next Article भाजपा ने जब सवाल पूछा-आपको मिला क्या, तो सीएम घोषणाएं करने लगे: शिवराज सिंह चौहान
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version