Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भाजपा जिला प्रवक्ता पर हमला, अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
    राज्य

    भाजपा जिला प्रवक्ता पर हमला, अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भागलपुर। जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में पार्षद पति सह भाजपा नेता शशि मोदी पर अपराधियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि शशि मोदी पर अपराधियों ने बम से हमला कर दिया। इसके बाद जैसे ही वह जमीन पर गिरे तो अपराधियों ने गले और सिर समेत शरीर के कई हिस्से में धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनके साथी गोलू तिवारी पर भी हमला कर दिया गया। घटना में गम्भीर रूप से घायल पार्षद पति और उनके साथी को आनन फानन में जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया।

    बताया जा रहा है बीते रात करीब 12 बजे कई युवकों ने नशे में कुतुबगंज स्थित गणेश पूजा पंडाल पहुँचे। वहाँ महिलाओं पर फब्तियां कसने लगे। साथ ही एक युवक से फ़ोन भी छीन लिया। पंडाल में मौजूद पार्षद पति ने यह देखा तो उसने नशेड़ियों को रोक लेकिन विवाद हो गया। इसके बाद अपराधियों ने शशि मोदी पर हमला कर दिया। अपराधी यहीं नहीं रुके उसने शशि मोदी के पिता के घर पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत है।

    भागलपुर एसएसपी कार्यालय के हवाले से बताया गया है कि बबरगंज थाना अंतर्गत कुतुबगंज महादेव तालाब के पास गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। बीते 08 सितंबर को मेला में लोदीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले कुछ युवकों के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस पर मेला के संयोजक एवं लोदीपुर थाना के युवकों के बीच नोंक झोंक हुई, जिसे वार्ड पार्षद के पति शशि मोदी एवं पूजा संयोजकों के द्वारा समझा बुझाकर मामला को शांत कर दिया गया।

    09 सितंबर की रात्रि करीब 11:30 बजे चौधरीडीह के रहने वाले युवकों के द्वारा वार्ड परिषद के पति शशि मोदी एवं अन्य दो लोगों पर गणेश पूजा के मेले में जानलेवा हमला किया गया, जिससे वे लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बबरगंज पुलिस के द्वारा उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। बम से हमले जैसी बात गलत है। इस मामले में घटना कारित करने वाले युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है तथा अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोतिहारी पुलिस ने चार क्विंटल गांजा किया बरामद, तस्कर मौके से हुए फरार
    Next Article फारबिसगंज विधायक ने दो सड़क का किया उद्घाटन
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version