Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिका की प्रेसिडेंशियल डिबेट में कभी कमला तो कभी ट्रंप पड़े भारी
    दुनिया

    अमेरिका की प्रेसिडेंशियल डिबेट में कभी कमला तो कभी ट्रंप पड़े भारी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप ने बहुप्रतीक्षित प्रेसिडेंशियल डिबेट (बहस) में मंगलवार रात एक-दूसरे पर आरोपों के तीखे वार चलाए। कभी कमला भारी पड़ती दिखीं तो कभी ट्रंप। मंच पर आते ही उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप से हाथ मिलाया। और फिर अगले 90 मिनट तक उनकी आपराधिक दोषसिद्धि और कोविड से निपटने के तरीके को लेकर उनकी आलोचना की। दिलचस्प यह है कि अमेरिका के इतिहास में पिछले आठ साल से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की तरफ से हाथ नहीं मिलाया गया। सुश्री हैरिस ने कहा, यह पन्ना पलटने का समय है।

    चुभते तीर, वाणी गंभीर
    बहस की शुरुआत के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वी ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए। डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि वह हमारे लिए सबसे खराब अर्थव्यवस्था छोड़कर गए थे। कमला ने कहा कि वह मध्यम वर्ग परिवार से हैं। सिर्फ उनके पास ही अमेरिका के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की योजना है।

    लोकतंत्र की दुहाई
    इस बहस में पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा बाइडेन सरकार पर आरोप लगाया कि देश में महंगाई का सबसे खराब दौर है। उन्होंने कई बार बाइडेन की चीन पॉलिसी पर कमला हैरिस पर निशाना साधा। कमला हैरिस ने भी ट्रंप पर चीन को लेकर तीखा तंज कसा। ट्रंप ने अपराध नियंत्रण पर बाइडेन प्रशासन के रिकॉर्ड पर हमला किया। इसका हैरिस ने जवाब दिया। बोलीं-यह टिप्पणी ऐसा व्यक्ति कर रहा है जिस पर कई बार आपराधिक आरोप लगे। ट्रंप ने लगे हाथ 13 जुलाई की अपनी हत्या के प्रयास का जिक्र कर दिया। बोले-शायद मैंने उन बातों के कारण सिर पर गोली खाई। आप लोग मुझे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हैं। असल में तो आप लोग ही लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।

    कोई किसी से कम नहीं
    इस बहस में दोनों किसी से कम नहीं रहे। कमला हैरिस ने कहा कि मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में दुनिया की यात्रा की है। विश्व के नेता कहते हैं आप कलंक हैं। कमला ने गाजा में इजराइल-हमास युद्ध पर दो राज्य समाधान की वकालत की। ट्रंप ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो स्थिति ऐसी नहीं होती। उन्होंने कहा कि आप तो अरब आबादी से भी नफरत करती हैं। कमला हैरिस ने जवाब दिया कि आप यह गलत दावा कर रहे हैं। ट्रंप ने आव्रजन के मसले पर बाइडेन प्रशासन के रिकॉर्ड पर सवाल दागे। हैरिस ने जवाब दिया कि अब आप वही पुराना झूठ दोहरा रहे हैं। दोनों के बीच बहस के केंद्र में गर्भपात का मुद्दा भी उछला।

    कमला हैरिस के चुनावी रणनीतिकार ट्रंप के साथ दूसरी बहस चाहते हैं
    द वाशिंगटन पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि कमला हैरिस के चुनावी रणनीतिकार ट्रंप के साथ दूसरी बहस चाहते हैं। डेमोक्रेट इस बहस के बाद और नवंबर में होने वाले चुनाव से पहले किसी भी समय डोनाल्ड ट्रंप को फिर बहस की चुनौती देंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक्शन-थ्रिलर और खून-खराबे से भरा है देवरा का ट्रेलर
    Next Article हजारीबाग उपायुक्त ने उत्पाद सिपाही दौड़ प्रतियोगिता का किया निरीक्षण
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version