Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»दो दिन की तेजी के बाद टूटा शेयर बाजार, उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी
    बिजनेस

    दो दिन की तेजी के बाद टूटा शेयर बाजार, उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – निवेशकों को 1 दिन में 2.26 लाख करोड़ की लगी चपत
    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। दिन के पहले सत्र में खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने मजबूती हासिल की लेकिन दूसरे सत्र में बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण शेयर बाजार ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

    आज के कारोबार में आईटी, बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली होती रही। इसी तरह ऑटोमोबाइल, मेटल और रियल्टी इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में खरीदारी होती रही। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    आज शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 461.23 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 463.49 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 2.26 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

    आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,070 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,619 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 2,345 शेयरों में गिरावट का रुख रहा और 106 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,455 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 828 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,627 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर बढ़त के साथ और 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में और 38 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 6.83 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 81,928.12 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 213.66 अंक की मजबूती के साथ 82,134.95 अंक तक पहुंच गया। हालांकि दूसरे सत्र में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण आज का कारोबार खत्म होने के आधा घंटा पहले ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 700 अंक से ज्यादा लुढ़क कर 498.15 अंक की कमजोरी के साथ 81,423.14 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि आखिरी 30 मिनट की कारोबार में हुई मामूली खरीदारी के कारण सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 100 अंक की रिकवरी करके 398.13 अंक की गिरावट के साथ 81,523.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 7.10 अंक की कमजोरी के साथ 25,034 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 72.60 अंक उछल कर 25,113.70 अंक के स्तर तक पहुंच गया। बाजार में आई इस तेजी के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से ये सूचकांक थोड़ी ही देर में लुढ़क कर लाल निशान में पहुंच गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये सूचकांक 155.95 अंक की कमजोरी के साथ 24,885.15 अंक के स्तर तक गिर गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी 122.65 अंक की गिरावट के साथ 24,918.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    दिनभर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज ऑटो 3.94 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.20 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.43 प्रतिशत, ब्रिटानिया 0.65 प्रतिशत और श्रीराम फाइनेंस 0.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। टाटा मोटर्स 5.74 प्रतिशत, ओएनजीसी 3.48 प्रतिशत, विप्रो 2.17 प्रतिशत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.80 प्रतिशत और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी, इलाज के अभाव में हो रही मौतों पर की जांच की मांग
    Next Article पिता के आत्महत्या करने की खबर पाकर घर लौटीं मलाइका अरोड़ा
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version