Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»15 सितंबर को वंदे भारत ट्रेन की राज्यवासियों को मिलेगी सौगात, धनबाद से उधमपुर के लिए जल्द नयी ट्रेन की भी होगी घोषणा
    Top Story

    15 सितंबर को वंदे भारत ट्रेन की राज्यवासियों को मिलेगी सौगात, धनबाद से उधमपुर के लिए जल्द नयी ट्रेन की भी होगी घोषणा

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 12, 2024Updated:September 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को देश को नयी सौगात देंगे। उस दिन 11 नयी वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया जायेगा। इसके लिए रेलवे की ओर से जमशेदपुर में तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस मौके पर पीएम टाटानगर रेलवे स्टेशन से टाटा पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इसके साथ ही अन्य जगहों से 10 वंदे भारत ट्रेन का परिचालन भी शुरू होगा। टाटानगर स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री स्टेशन परिसर से सरकारी योजनाओं की सौगात देशवासियों को देंगे। इसी दिन प्रधानमंत्री बिष्टुपुर गोपाल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

    धनबाद से जम्मू कश्मीर के लिए ट्रेन
    हावड़ा से गया के बीच वंदे भारत के साथ ही अब धनबाद से जम्मू कश्मीर की सीधी ट्रेन चलनेवाली है। धनबाद चंद्रपुरा रेल मार्ग से धनबाद से उधमपुर के बीच गरीब रथ चलेगी। नयी ट्रेन के लिए रांची नयी दिल्ली गरीब रथ के रैक का उपयोग होगा। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे ने जानकारी दी है।

    इस ट्रेन को धनबाद, कतरास, चंद्रपुरा, बरकाकाना और गढ़वा रोड के रास्ते उधमपुर तक चलाया जायेगा। रेलवे ने गरीब रथ को वाया दिल्ली चलाने की योजना बनायी है। इससे धनबाद से दिल्ली की लगभग 25 वर्ष पुरानी मांग भी पूरी हो जायेगी। उधमपुर तक सीधी ट्रेन चलने से धनबाद से वैष्णो देवी तक पहुंचने की राह और आसान हो जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाइकोर्ट ने निकाय चुनाव मामले में राज्य सरकार की अपील को किया खारिज
    Next Article राजेन्द्र बस स्टैंड की अरबों की जमीन पर भू-माफियाओं व अंचल कार्यालय का फर्जीवाड़ा 
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान

      May 23, 2025

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
      • अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण
      • झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान
      • किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी, चल रही है मुठभेड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version