Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विधायक-मंत्री को तो ये लोग ऐसे खरीदता है, जैसे सब्जी: हेमंत सोरेन
    Top Story

    विधायक-मंत्री को तो ये लोग ऐसे खरीदता है, जैसे सब्जी: हेमंत सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 13, 2024Updated:September 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कहा-ना जेल जाने से डरते हैं, ना गोलियों से, ये बिरसा मुंडा की धरती है विजयी होते रहेंगे
    -बेइमानों ने मुझे कुत्ता-बिल्ली की तरह लुका छिपी करने पर मजबूर कर दिया
    बोकारो। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो के ललपनिया में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो साल तक कोरोना ने हमको परेशान किया। अगल-बगल के राज्य में अफरा-तफरी का माहौल था। लेकिन झारखंड जैसा पिछड़ा राज्य में हमने महसूस भी नहीं होने दिया कि कोरोना कैसे आया और कैसे गया। हमने दो मंत्री को खो दिया। दो साल कोरोना ने तंग किया। जब हमने काम करना शुरू किया, तो विपक्ष के लोग हमारी टांग खींचने लगे। झूठा आरोप लगाने लगे। सरकार बनाने के वक्त हमारा हुलिया कैसा था और आज हमारा हुलिया कैसा है। इन बेइमानों ने मुझे कुत्ता बिल्ली की तरह लुका छिपी करने पर मजबूर किया। झूठा आरोप प्रत्यारोप करके इन लोगों ने मुझे बहुत परेशान किया। अंत में नहीं सका तो जेल में डाल दिया। लेकिन जब किसी के ऊपर गरीब गुरबा का आशीर्वाद होता है तो उसका कोई बाल भी बाका नहीं कर पाता है। आज इसी का नतीजा है कि फिर से हम आपके बीच हैं।

    200 यूनिट फ्री बिजली दे रहे हैं
    उन्होंने आगे कहा कि पहले दो-चार लोग को पेंशन मिलती थी। अब दीया लेकर ढूंढ़ने से भी ऐसा कोई नहीं मिलेगा, जिसको पेंशन नहीं मिलती है। आज हम 18 साल से 49 साल की महिलाओं को सम्मान राशि दे रहे हैं। आज (शुक्रवार को) दूसरी किस्त जारी हो रही है। शनिवार को करम पर्व है। इससे आप त्योहार मनाइए। हमने 200 यूनिट बिजली माफ कर दिया है। यहां तक कि पहले का बकाया भी माफ कर दिया है। हम आपके बीच ये देखने आते हैं कि जो काम हमने आपके लिए किया ह, वह आप तक पहुंचा है नहीं। हमारी सरकार रांची से नहीं गांव से चलेगी। गांव में आज सरकार के लोग पहुंच रहे हैं।

    सब्जी की तरह विधायक मंत्री खरीदता है
    दो साल में भी हमारे विपक्ष के लोग रोज टांग खींचते थे। रोज जेल भेजने की धमकी। लेकिन आपका आशीर्वाद बना रहेगा तो ऐसे ही आने वाले समय में कल्याणकारी योजना आयेंगी। हमारा ये लक्ष्य है कि आनेवाले पांच साल में एक-एक लाख रुपया पहुंचाने का काम करेंगे। पहले विपक्ष वाले लोग सब अपनी जेब में भर लेते थे। हम लोग अधिकार मांगते हैं तो जेल भेज देता है। हम ना जेल से डरे हैं ना गोलियों से डरे हैं। ये झारखंड है। भगवान बिरसा मुंडा की धरती है। सिदो कान्हू की धरती है। विनोद बिहारी महतो की धरती है। आपका आशीर्वाद बना रहे हम लोग विजयी होते रहेंगे। ये लोग सरकार गिराने में लगा हुआ है। कभी विधायक खरीदता है, कभी मंत्री खरीदता है। और विधायक मंत्री को तो ऐसे खरीदता है, जैसे सब्जी खरीदता हो। इनके पास गरीबों को देने के लिए पैसा नहीं है, महिलाओं को देने के लिए पैसा नहीं है, लेकिन बड़े-बड़े व्यापारियों का कर्जा माफ करने का पैसा इनके पास है।

    इस बार झारखंड में खड़ा नहीं हो पायेगा विपक्ष
    पूरे देश की ताकत झारखंड में घुसने जा रही है। एक तरफ गरीब, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक लोग है और दूसरी तरफ पूंजीपतियों की जमात उड़ते-उड़ते झारखंड आ रही है। आने वाले चुनाव में ये लोग गांव-गांव, पंचायत-पंचायत, घर-घर में घुसेगा और लोगों को दिग्भ्रमित करेगा। हिंदू-मुस्लिम करेगा। अगड़ा पिछड़ा करेगा। एक दूसरे से लड़वा कर राजनीतिक रोटी सेकेगा। ये सम्मान देनेवाले नहीं बल्कि सम्मान लूटने वाले हैं। लेकिन चिंता मत कीजिए, गठबंधन की सरकार ने मजबूती से मोर्चा संभाल रखा है। दो-तीन महीने के बाद फिर ऐसी पटखनी देंगे कि दोबारा झारखंड में ये लोग खड़ा नहीं हो पायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में आठ जगहों पर 35 रुपए किलो प्याज, उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे का निर्देश
    Next Article रांची के तुपुदाना में आग ने मचाया तांडव, ऑटोमोबाइल दुकान और फाइनेंस कंपनी जल कर राख
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुठभेड़, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया, एसएलआर राइफल बरामद

      August 13, 2025

      दुर्गा पूजा के लिए भूमिपूजन 16 अगस्त को

      August 13, 2025

      झारखंड के धनबाद में सबसे अधिक 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version